• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

15 हजार से कम बजट में दमदार 5G फोन, पोको, मोटोरोला और सैमसंग के ये 7 मॉडल्स हैं सबसे आगे

15 हजार रुपये से कम बजट में नया 5G फोन लेने की सोच रहे हैं, तो पोको, मोटोरोला और सैमसंग समेत ये 7 स्मार्टफोन आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हैं।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 04:07:34 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 04:51:35 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
15 हजार से कम बजट में दमदार 5G फोन, पोको, मोटोरोला और सैमसंग के ये 7 मॉडल्स हैं सबसे आगे
Best 5G Smartphones: 15 हजार से कम बजट में दमदार 5G फोन, पोको, मोटोरोला और सैमसंग के ये 7 मॉडल्स हैं सबसे आगे

HighLights

  1. 15 हजार से कम बजट में दमदार 5G फोन
  2. पोको, मोटोरोला और सैमसंग के ये 7 मॉडल्स
  3. लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल

टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आप 15 हजार रुपये से कम के बजट में एक नया और दमदार 5G स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो भारतीय बाजार में आपके पास कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। इस प्राइस सेगमेंट में पोको, मोटोरोला, सैमसंग, रियलमी और इनफिनिक्स जैसे प्रमुख ब्रांड्स तेज प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले और बड़ी बैटरी वाले डिवाइसेज पेश कर रहे हैं।

लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल

पोको एम7 प्रो 5G (POCO M7 Pro 5G): इस बजट में पोको का यह फोन एक बेहद मजबूत दावेदार है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा प्रोसेसर, 6GB रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन में 6.67 इंच की 120Hz एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए पीछे 50MP और 2MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,110mAh की बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 14,999 रुपये है।


मोटो जी64 (Moto G64): मोटोरोला का यह फोन परफॉर्मेंस और क्लीन सॉफ्टवेयर के लिहाज से काफी पसंद किया जाता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है। फोन में 6.5 इंच की 120Hz आईपीएस एलसीडी स्क्रीन लगी है। इसके बैक पैनल पर 50MP और 8MP के दो कैमरे दिए गए हैं, वहीं सामने की तरफ 16MP का सेल्फी शूटर है। लंबे बैकअप के लिए इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 13,000 से 14,000 रुपये के बीच है।

रियलमी पी3एक्स (Realme P3x): कम कीमत में बेहतर फीचर्स चाहने वालों के लिए रियलमी पी3एक्स एक अच्छा विकल्प बन सकता है। इसमें डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। डिवाइस में 6.72 इंच का बड़ा डिस्प्ले, 50MP का प्राइमरी बैक कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी लगी है, जो 45W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है।

सैमसंग गैलेक्सी एफ16 5G (Samsung Galaxy F16 5G): सैमसंग ब्रांड के शौकीनों के लिए यह एक भरोसेमंद फोन है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। इस फोन का मुख्य आकर्षण इसकी 6.7 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP, 5MP और 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इस मॉडल की कीमत 12,499 रुपये है।

इनफिनिक्स नोट 50एक्स 5G (Infinix Note 50X 5G): इनफिनिक्स का यह फोन दमदार मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्टीमेट प्रोसेसर के साथ आता है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में 50MP का मुख्य रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6.67 इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी मिलती है। बाजार में इसकी कीमत 13,499 रुपये है।

लावा विराट वी1 5G (Lava Virat V1 5G): भारतीय ब्रांड लावा का यह किफायती फोन यूनिसॉक टी8200 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4GB रैम, 64GB स्टोरेज और 6.75 इंच की बड़ी एलसीडी स्क्रीन मिलती है। फोटो क्लिक करने के लिए इसमें 13MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 12,799 रुपये है।

एआई+ नोवा 2 5G (Ai+ Nova 2 5G): इस सेगमेंट में यह मॉडल भी एक विकल्प के तौर पर मौजूद है। इसमें यूनिसॉक टी8200 चिपसेट, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसके रियर में 50MP और 2MP का डुअल कैमरा और फ्रंट में 8MP का कैमरा लगा है। साथ ही 6.75 इंच की स्क्रीन और 18W चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इस डिवाइस की कीमत 13,180 रुपये है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।