• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

क्या सच में बंद हो रहे हैं 10, 20 और 50 के छोटे नोट? जानिए क्या है सच्चाई

10, 20, 50 रुपये के नोट कम होने वाले हैं ऐसा कहा जा रहा है, आइए जानते हैं क्या है पूरी बात।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 11:58:35 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 11:58:35 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
क्या सच में बंद हो रहे हैं 10, 20 और 50 के छोटे नोट? जानिए क्या है सच्चाई
क्या सच में बंद हो रहे हैं 10, 20 और 50 के छोटे नोट? जानिए क्या है सच्चाई

HighLights

  1. 10, 20, 50 रुपये के नोट कम होने वाले हैं
  2. सोशल मीडिया पर एक RBI सर्कुलर तेजी से फैल रहा
  3. दिवाली से पहले ही 50 रुपये के नोटों की किल्लत हो जाएगी

बिजनेस डेस्क। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक आरबीआई सर्कुलर तेजी से फैल रहा है, जिसमें लिखा है कि छोटे मूल्य वाले नोटों की छपाई धीरे-धीरे कम की जा रही है और दिवाली से पहले ही 10, 20 और 50 रुपये के नोटों की किल्लत हो जाएगी।

इस व्हाट्सएप मैसेज से हर कोई परेशान नजर आ रहा है। सर्कुलर में आरबीआई का नाम, लोगो और गवर्नर के हस्ताक्षर भी हैं। इसके साथ ही इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सरकार के कैशलेस समाज के विजन को देखते हुए छोटे मूल्य वाले नोटों की छपाई धीरे-धीरे कम की जा रही है, इसलिए ग्राहक यूपीआई, कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल भुगतान के तरीकों का इस्तेमाल करें।


naidunia_image

अगर इस तरह का कोई मैसेज आपको भी मिला है, तो इसे किसी के साथ भी शेयर न करें। यह पूरी तरह से एक फर्जी मैसेज है और इसमें जो भी दावा किया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है।

क्या है सच्चाई?

naidunia_image

पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने एक्स हैंडल पर इस सर्कुलर को फर्जी बताते हुए स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा यह मैसेज पूरी तरह गलत है कि आरबीआई ने दिवाली से पहले 10, 20 और 50 के नए नोटों की कमी होने का कोई आदेश जारी किया है।

आरबीआई ने नोटों की उपलब्धता को लेकर ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की है, इसलिए आपको इस तरह की झूठी अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।