• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

दिवाली पर सोना खरीदने जा रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क, ठगी से बचने के लिए देखें ताजा रेट्स

दिवाली और धनतेरस पर सोने की खरीदारी करने से पहले नकली या मिलावटी गहनों से बचना बेहद जरूरी है, जानिए असली सोने की सटीक पहचान के तरीके।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 10:02:40 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 10:02:40 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दिवाली पर सोना खरीदने जा रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क, ठगी से बचने के लिए देखें ताजा रेट्स
दिवाली पर सोना खरीदने जा रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क, ठगी से बचने के लिए देखें ताजा रेट्स

HighLights

  1. सोना खरीदने का मन बना रहे है
  2. सोना पहचानने के तरीके
  3. सोना के ताजा रेट्स जानें

बिजनेस डेस्क। अगर आप इस दिवाली अपने लिए सोने की कोई ज्वेलरी बनवाने की सोच रहे हैं, तो आपको यह जानना जरूरी है कि ज्वेलर आपको जो ज्वेलरी दे रहा है वह असली है या बस सोने की प्लेटिंग है।

वैसे तो सोने की पहचान उसके हॉलमार्क से होती है, लेकिन और भी कई तरीके हैं जिनसे आप असली सोना आसानी से पहचान सकते हैं।

सोना पहचानने के तरीकों को जानने से पहले यह जानना जरूरी है।

  • 24 कैरेट (24K) में 99.9% शुद्ध, इसका उपयोग सिक्के या बार बनाने में होता है, गहने बनाने में नहीं।
  • 22 कैरेट (22K/916) में 91.6% शुद्ध, आभूषण बनाने के लिए सबसे अच्छा होता है।
  • 18 कैरेट (18K/750) में 75.0% शुद्ध, डायमंड और नगों वाली ज्वेलरी के लिए इस्तेमाल होता है।

सोना पहचानने के तरीके

हॉलमार्क और HUID कोड जांचें: सोने की असली पहचान उसके हॉलमार्क से होती है। भारत सरकार (BIS) के नियमानुसार सोने के आभूषणों पर तीन निशान होने चाहिए बीआईएस का लोगो, कैरेट में शुद्धता (जैसे 22K916 या 18K750) और 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक एचयूआईडी कोड। बस कोड देखकर यकीन न करें, आप BIS Care ऐप डाउनलोड करके इस एचयूआईडी कोड को दर्ज कर ज्वेलरी की पूरी डिटेल और उसकी असली शुद्धता मिनटों में चेक कर सकते हैं।


चुंबक टेस्ट: अगर आपके पास कोई मजबूत चुंबक है, तो उसे सोने के आभूषण के पास लाएं। अगर सोना चुंबक की तरफ खिंचता है या चिपकता है, तो समझ जाएं कि उसमें लोहे, निकेल या किसी अन्य धातु की मिलावट की गई है।

पानी से करें जांच: पानी से भी जांच कर सकते हैं। एक पारदर्शी बर्तन या ग्लास में पानी भरें और सोने के गहने को उसमें डालें। असली सोना भारी होने के कारण तुरंत बर्तन की तली में बैठ जाएगा। अगर आपकी ज्वेलरी तैरती है या देर से नीचे बैठती है, तो उसमें मिलावट हो सकती है।

सिरका टेस्ट: सोने के आभूषण पर सिरके यानी विनेगर की कुछ बूंदें डालें। अगर सोने का रंग बदल जाता है या वह काला या हरा पड़ने लगता है, तो वह नकली या कम कैरेट का हो सकता है। असली सोने पर सिरके का कोई रासायनिक असर नहीं होता है।

हल्की खरोंच से करें टेस्ट: असली सोने से कभी भी पसीने या धातु जैसी कोई गंध नहीं आती है। बिना पॉलिश वाली चीनी मिट्टी की प्लेट पर सोने को हल्का सा रगड़ने पर अगर सुनहरी रेखा बनती है तो सोना असली है, अगर काली या धूसर रेखा बनती है तो वह नकली है।

एक्सआरएफ (XRF) स्पेक्ट्रोमेट्री जांच: यह आधुनिक एक्स-रे तकनीक सोने की सतह और उसके अंदर मौजूद अन्य धातुओं का सटीक रासायनिक विश्लेषण करती है।

इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी: माइक्रोस्कोप के जरिए सोने के सूक्ष्म कणों की संरचना की जांच की जाती है, जिससे भारी धातुओं के बारीक पाउडर की मिलावट तुरंत पकड़ में आ जाती है।

मेल्टिंग टेस्ट (गलाने की प्रक्रिया): आभूषण बनाने के दौरान जब सोने को गलाया जाता है, तब मिलावटी पाउडर अलग हो जाता है और वास्तविक सोने की सही मात्रा का पता चल जाता है।

एसिड टेस्ट: पत्थर पर घिसकर नाइट्रिक एसिड लगाने का यह पारंपरिक तरीका सामान्य अशुद्धियों को पकड़ लेता है, हालांकि भारी धातुओं के नए पाउडर वाली मिलावट में यह जांच पूरी तरह कारगर साबित नहीं हो पा रही है।

कैरेटोमीटर या कैरेट मशीन: डिजिटल कैरेट मीटर के जरिए सोने की शुद्धता (कैरेट) का बुनियादी स्तर मापा जाता है।

यह भी पढ़ें- Indore Sarafa: धनतेरस से पहले चांदी में भारी गिरावट, इंदौर सराफा में 4,100 रुपये गिरे दाम, जानिए 24 और 22 कैरेट सोने के ताजा भाव

अगर आप सोना खरीदने का मन बना चुके हैं, तो यहां प्रमुख शहरों के ताजा रेट्स चेक करते जाएं।

  • दिल्ली: 24 कैरेट 13,980 रुपये, 22 कैरेट 12,816 रुपये और 18 कैरेट 10,489 रुपये है।
  • मुंबई: 24 कैरेट 13,965 रुपये, 22 कैरेट 12,801 रुपये और 18 कैरेट 10,474 रुपये है।
  • कोलकाता: 24 कैरेट 13,965 रुपये, 22 कैरेट 12,801 रुपये और 18 कैरेट 10,474 रुपये है।
  • चेन्नई: 24 कैरेट 13,965 रुपये, 22 कैरेट 12,801 रुपये और 18 कैरेट 10,476 रुपये है।
  • लखनऊ: 24 कैरेट 13,970 रुपये, 22 कैरेट 12,806 रुपये और 18 कैरेट 10,479 रुपये है।
  • इंदौर: 24 कैरेट 13,970 रुपये, 22 कैरेट 12,806 रुपये और 18 कैरेट 10,479 रुपये है।
  • हैदराबाद: 24 कैरेट 13,965 रुपये, 22 कैरेट 12,801 रुपये और 18 कैरेट 10,474 रुपये है।
  • भोपाल: 24 कैरेट 13,965 रुपये, 22 कैरेट 12,801 रुपये और 18 कैरेट 10,474 रुपये है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।