सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से ग्राहकी प्रभावित
अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में पिछले कई वक्त से उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। एक दिन मंदी तो दूसरी दिन तेजी की स्थिति होने से ग्राहकी पर प्रभाव पड़ रहा ह ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 07:59:27 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 08:04:23 PM (IST)
इंदौर में सोने और चांदी के भाव।HighLights
- सोना केडबरी 151600 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
- वैवाहिक सीजन वालों की सीमित रूप से पूछताछ बनी है।
- सोने-चांदी की कीमतों में फिर बढ़त देखने को मिली है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अमेरिका-ईरान के बीच नाजुक संघर्ष-विराम और मध्य-पूर्व में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव से अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में पिछले कई वक्त से उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। एक दिन मंदी तो दूसरी दिन तेजी की स्थिति होने से ग्राहकी पर प्रभाव पड़ रहा है।
गुरुवार को आई मंदी शुक्रवार को फिर तेजी में तब्दील हो गई। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को शाम कामेक्स पर सोना वायदा 27 डालर उछलकर 4757 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 160 सेंट बढ़कर 75.54 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया। इसके चलते भारतीय मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों में फिर बढ़त देखने को मिली है।
इंदौर में चांदी चौरसा 2000 रुपये बढ़कर 237000 रुपये प्रति किलो और सोना केडबरी आंशिक सुधरकर 151600 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हाालंकि बाजार में कारोबार सुस्त है। वैवाहिक सीजन वालों की सीमित रूप से पूछताछ बनी हुई है।
ज्वेलर्स का कहना है कि मिडिल ईस्ट में एक अस्थायी संघर्ष-विराम लागू है, लेकिन अनसुलझे विवाद और होर्मुज जलडमरूमध्य का लगातार बंद रहना अनिश्चितता को बढ़ा रहा है। डालर के थोड़ा कमजोर होने से भी कीमतों को सहारा मिला, जिससे यह धातु मार्च के मध्य के बाद से अपने उच्चतम स्तर के करीब बनी रही।
कामेक्स वायदा- सोना वायदा 4757 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4777 डालर और नीचे में 4730 डालर प्रति औंस और चांदी 75.54 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 76.19 डालर और नीचे में 74.44 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 151600, सोना आरटीजीएस में 149800 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 137300 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। गुरुवार को सोना 151400 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 237000, चांदी आरटीजीएस 239000 चांदी टंच 237500 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2625 रु. प्रति नग बिका। बुधवार को चांदी 235000 रु. बिकी थी।