_m.webp)
बिजनेस डेस्क। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 478 रुपये यानी 0.33% टूटकर 1,46,041 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,46,519 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार, सोने का भाव 1,46,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 4,129.10 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।
गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का रेट 1,46,230 रुपये, 22 कैरेट का 1,34,050 रुपये और 18 कैरेट का 1,09,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
दूसरी तरफ MCX पर चांदी का वायदा भाव 2,436 रुपये यानी 1.15% गिरकर 2,09,049 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जबकि पिछले सत्र में यह 2,11,485 रुपये पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 2,09,510 रुपये प्रति किलो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 57.37 डॉलर प्रति औंस रही। गुडरिटर्न्स के अनुसार इसकी कीमत 2,30,000 रुपये प्रति किलो है।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में सोने-चांदी के ताजा भाव जारी कर दिए गए हैं।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,46,230 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹1,34,050 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹1,09,710 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि चांदी का भाव ₹2,30,000 प्रति किलो है।
वहीं मुंबई और कोलकाता दोनों शहरों में कीमतें एक समान दर्ज की गई हैं, जहां 24 कैरेट सोना ₹1,46,080 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹1,33,900 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना ₹1,09,560 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,30,000 प्रति किलो पर स्थिर है।
चेन्नई में सोना और चांदी बाकी शहरों की तुलना में थोड़े महंगे नजर आ रहे हैं, जहां 24 कैरेट सोना ₹1,47,170 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹1,34,900 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹1,08,850 प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी की कीमत ₹2,40,000 प्रति किलो पहुंच गई है।