सोना हो गया सस्ता, चांदी में भी गिरावट, आज कीमतों में कितने रुपयों की आई कमी
सोने-चांदी में मंगलवार को हल्की गिरावट के बाद तेजी लौटी। एमसीएक्स पर दोनों धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी रहा। कीमतें ऑल टाइम हाई से अभी भी काफी नीचे बनी ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 07 Apr 2026 01:58:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Apr 2026 02:09:53 PM (IST)
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट। (फाइल फोटो)HighLights
- सोने में सुबह गिरावट, बाद में तेजी दर्ज हुई
- एमसीएक्स पर सोने ने दिन में उतार-चढ़ाव दिखाया
- चांदी में भी गिरावट के बाद अच्छी रिकवरी आई
बिजनेस डेस्क। इस हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह के कारोबार में जहां दोनों धातुओं में हल्की गिरावट दर्ज की गई, वहीं कुछ ही देर बाद बाजार में रिकवरी भी देखने को मिली। विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और निवेशकों की गतिविधियों का असर घरेलू कीमतों पर साफ नजर आ रहा है।
मंगलवार सुबह एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1,49,791 रुपये पर कारोबार करता दिखा, जिसमें लगभग 190 रुपये की गिरावट रही। हालांकि, कुछ ही समय बाद कीमतों में सुधार हुआ और 10.16 बजे तक सोना 248 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ ऊपर आ गया। कारोबार के दौरान सोने ने 1,49,625 रुपये का लो और 1,50,000 रुपये का हाई बनाया।
चांदी में भी उतार-चढ़ाव
चांदी की कीमतों में भी शुरुआती गिरावट के बाद तेजी देखने को मिली। सुबह 10 बजे तक चांदी में 115 रुपये प्रति किलो की गिरावट थी, लेकिन 10.07 बजे तक इसमें 744 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। इस दौरान चांदी का भाव 2,34,123 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि इसका लो 2,31,800 रुपये और हाई 2,34,157 रुपये रहा।
ऑल टाइम हाई से अब भी नीचे
जनवरी के अंत में सोना और चांदी दोनों ने अपने ऑल टाइम हाई स्तर को छुआ था। खासतौर पर चांदी 4,20,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। मौजूदा कीमतों की तुलना करें तो चांदी का भाव अब लगभग आधा रह गया है, जो बाजार में बड़े उतार-चढ़ाव को दर्शाता है।
शहरों में सोने-चांदी के भाव
भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,380 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि चांदी 2,35,780 रुपये प्रति किलो रही। अन्य शहरों में भी कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला।