सोने-चांदी में भारी गिरावट, एमसीएक्स पर चांदी 11,700 रुपये टूटी, जानें अपने शहर के भाव
सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। एमसीएक्स और सर्राफा बाजार में दाम टूटे, जबकि पेट्रोल-डीजल महंगे होने से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ी। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 15 May 2026 01:04:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 15 May 2026 01:04:28 PM (IST)
सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ी गिरावट। (फाइल फोटो)बिजनेस डेस्क। सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुरुआती कारोबार में चांदी करीब 11,700 रुपये प्रति किलो तक टूट गई, जबकि सोने के दाम में भी 2,000 रुपये से अधिक की गिरावट देखी गई। दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी ने महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
ॉएमसीएक्स पर तीन जुलाई डिलीवरी वाली चांदी शुरुआती कारोबार में लगभग 11,700 रुपये यानी करीब चार प्रतिशत टूटकर 2,79,458 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,91,102 रुपये पर बंद हुई थी, जबकि आज इसकी शुरुआत 2,80,000 रुपये के आसपास हुई।
वहीं जून डिलीवरी वाला सोना भी तेज गिरावट के साथ 1,59,946 रुपये प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया। इसमें करीब 2,000 रुपये से ज्यादा की कमजोरी दर्ज की गई। पिछले सत्र में सोना और चांदी लगभग सपाट स्तर पर बंद हुए थे।
सर्राफा बाजार में भी टूटे दाम
- सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखी गई। गुड रिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोना 2,240 रुपये सस्ता होकर 1,60,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट सोना 2,050 रुपये गिरकर 1,46,750 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,680 रुपये टूटकर 1,20,070 रुपये पर कारोबार करता दिखा।
चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई और यह करीब 10,000 रुपये सस्ती होकर 2,90,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। प्रमुख शहरों में सोने के दाम
दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,60,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई और कोलकाता में इसकी कीमत 1,60,090 रुपये है। चेन्नई में सोना सबसे महंगा बना हुआ है, जहां 24 कैरेट गोल्ड 1,63,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।