सोने में फिर आई बड़ी तेजी, चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव, जानिए आपके शहर का ताजा भाव
एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में तेजी और चांदी में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। भोपाल-इंदौर में सोना सबसे महंगा, जबकि रायपुर में चांदी सबसे सस्ती रही। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 14 May 2026 01:32:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 01:32:52 PM (IST)
आज सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। (फाइल फोटो)HighLights
- एमसीएक्स पर सोने के दाम में तेजी दर्ज हुई।
- चांदी की कीमतों में दिनभर उतार-चढ़ाव बना रहा।
- भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा बिक रहा।
बिजनेस डेस्क। सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एमसीएक्स पर सुबह कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली। निवेशकों की नजरें वैश्विक बाजार और घरेलू मांग पर टिकी हुई हैं। अलग-अलग शहरों में भी सोने-चांदी के दाम में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है।
सुबह 10.24 बजे एमसीएक्स पर 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,62,758 रुपये दर्ज किया गया। इसमें 572 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी देखी गई। कारोबार के दौरान सोने ने 1,61,027 रुपये का न्यूनतम और 1,63,055 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी के कारण सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है।
चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव
- वहीं चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का माहौल बना रहा। सुबह 10.28 बजे एमसीएक्स पर एक किलो चांदी का भाव 2,98,432 रुपये रहा। कारोबार के दौरान इसमें 1806 रुपये प्रति किलो का उछाल दर्ज किया गया। चांदी ने 2,94,450 रुपये का लो और 2,99,000 रुपये का हाई बनाया।
- हालांकि शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमतों में गिरावट भी दर्ज की गई थी। बाजार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं।
अलग-अलग शहरों में क्या है भाव
- देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के दाम अलग-अलग रहे। भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोना सबसे महंगा 1,63,210 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं पटना और रायपुर में सोना सबसे सस्ता 1,62,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
चांदी की बात करें तो रायपुर में एक किलो चांदी का भाव 2,97,420 रुपये रहा, जो सबसे कम है। वहीं भोपाल और इंदौर में चांदी का दाम 2,97,850 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।