इंदौर सराफा बाजार: कीमती धातुओं की कीमतों में आंशिक सुधार, उतार-चढ़ाव वाला रहा सप्ताह
ज्वेलर्स का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए टेम्पररी सीज़फ़ायर से ग्लोबल मार्केट में सेंटिमेंट को स्थिर करने में मदद मिली, लेकिन लेबनान में लगात ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 11 Apr 2026 08:12:45 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Apr 2026 08:15:55 PM (IST)
इंदौर में सोने और चांदी के दाम।HighLights
- पिछले दो दिनों से इंदौर मार्केट में सोना-चांदी के दाम लगातार सुधर रहे है।
- इंदौर में सोना केडबरी 300 रुपये सुधरकर 151900 रुपये प्रति दस ग्राम है।
- चांदी चौरसा 1000 रुपये बढ़कर 238000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। भारतीय सराफा बाजार के लिए अप्रैल का यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस हफ्ते कभी कीमतें बढ़ीं तो कभी गिर गई लेकिन पिछले दो दिनों से इंदौर मार्केट में सोना-चांदी के दाम लगातार सुधर रहे है। शनिवार को भी इंदौर में सोना केडबरी 300 रुपये सुधरकर 151900 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 1000 रुपये बढ़कर 238000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में शुक्रवार को देर रात निवेशकों की लेवाली सुस्त रहने से सोना वायदा आंशिक घटकर 4748 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा आंशिक सुधरकर 75.70 डाॅलर प्रति औंस पर बंद हुई।
ज्वेलर्स का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए टेम्पररी सीज़फ़ायर से ग्लोबल मार्केट में सेंटिमेंट को स्थिर करने में मदद मिली, लेकिन लेबनान में लगातार मिलिट्री एक्टिविटी से एग्रीमेंट में दरार के संकेत दिखे। होर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अभी भी संशय बरकरार है।
ट्रंप ने एनर्जी सप्लाई को फ्लो करने में "खराब काम" करने के लिए ईरान की आलोचना की। वीकेंड की अमेरिका-ईरान बातचीत पर ध्यान गया, जिससे जियोपॉलिटिकल आउटलुक पर और ज़्यादा क्लैरिटी मिलने की उम्मीद है।
तेल की बढ़ी हुई कीमतों ने ग्लोबल महंगाई की चिंताओं को बढ़ा दिया है, जिससे सेंट्रल बैंकों के लिए आउटलुक मुश्किल हो गया है और इंटरेस्ट रेट्स शायद लंबे समय तक ज़्यादा रह सकते हैं।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 151900, सोना आरटीजीएस में 150000 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 137500 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। शुक्रवार को सोना 151600 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 238000, चांदी आरटीजीएस 240000 चांदी टंच 238500 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2625 रु. प्रति नग बिका। शुक्रवार को चांदी 237000 रु. पर बंद हुई थी।