Indore Gold Silver Rate 17 Feb: इंदौर में सोना 3000 और चांदी 7500 रुपये सस्ती
ज्वेलर्स का कहना है कि चीन और यूएस में मार्केट की छुट्टियों की वजह से हफ़्ते की शुरुआत में ट्रेडिंग वाल्यूम धीमा रहा। डालर की मजबूती तो कारण है ही। ईर ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 17 Feb 2026 07:39:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Feb 2026 07:45:59 PM (IST)
इंदौर में सोने और चांदी के दाम।HighLights
- सोने-चांदी में जोरदार गिरावट देखने को मिली है।
- अमेरिकी आंकड़ों, फेडरल रिजर्व मिनट्स आएंगे।
- घटे दामों पर भी ग्राहकी का सपोर्ट नहीं मिल रहा है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। डालर में मजबूती के साथ इस सप्ताह आने वाले अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों से पहले अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में लेवाली बेहद सुस्त देखी गई। इस वजह से बुलियन वायदा मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट आई। बुधवार कामेक्स पर सोना वायदा 83 डालर टूटकर 4932 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 213 सेंट घटकर 74.19 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इसके चलते भारतीय बाजारों में भी इस सप्ताह के दूसरे दिन भी सोने-चांदी में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को सोना केडबरी 3000 रुपये टूटकर 155000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 7500 रुपये घटकर 237500 रुपये प्रति किलो रह गई। घटे दामों पर भी बाजार में ग्राहकी का सपोर्ट नहीं मिल रहा है।
ज्वेलर्स का कहना है कि चीन और यूएस में मार्केट की छुट्टियों की वजह से हफ़्ते की शुरुआत में ट्रेडिंग वाल्यूम धीमा रहा। डालर की मजबूती तो कारण है ही। ईरान और अमेरिका के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले सेफ हेवन मांग अभी तो दिख रही है। आगे अमेरिकी आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के मिनट्स का इंतजार है, जो बुधवार को आने वाले हैं।
कामेक्स वायदा- सोना वायदा बढ़कर 4932 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4999 डालर और नीचे में 4851 डालर प्रति औंस और चांदी 74.91 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 76.85 डालर और नीचे में 72.72 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 155000 सोना आरटीजीएस में 151400 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 138700 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। सोमवार को सोना 158000 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 237500, चांदी आरटीजीएस 238000 चांदी टंच 237700 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2800 रु. प्रति नग बिका। सोमवार को चांदी 245000 रु. पर बंद हुई थी।