Indore Gold Silver Rate 18 Feb: इंदौर में सोने की कीमतों में गिरावट जारी, चांदी के भी दाम घटे
Indore Gold Silver Rate 18 Feb: बुधवार को इंदौर में सोना केडबरी 1400 रुपये टूटकर 155000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 800 रुपये टूटकर 237500 रुप ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 18 Feb 2026 07:56:16 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Feb 2026 08:03:11 PM (IST)
इंदौर में सोने और चांदी के दाम।HighLights
- सोने और चांदी में नरमी जारी, निवेशकों की मांग कमजोर
- भारतीय बाजारों में निवेशकों की डिमांड कमजोर रहने से
- दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। चीन और हांगकांग में नए साल की छुट्टियों के चलते सोने-चांदी में व्यापार सुस्त है। इससे अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोने की कीमतों गिरावट का सिलसिला जारी रहा। कामेक्स पर सोना वायदा 17 डालर टूटकर 4915 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।
इधर, चांदी वायदा कुछ मजबूत होकर 75.41 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई लेकिन भारतीय बाजारों में निवेशकों की डिमांड कमजोर रहने से दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा।
बुधवार को इंदौर में सोना केडबरी 1400 रुपये टूटकर 155000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 800 रुपये टूटकर 237500 रुपये प्रति किलो रह गई। घटे दामों पर भी भारतीय बाजारों में ग्राहकी कमजोर बनी हुई है।
ज्वेलर्स का कहना है कि जनवरी में चीन की हिस्सेदारी से सट्टेबाज़ी में ज़बरदस्त तेज़ी आई थी, लेकिन अचानक बदलाव और ज़्यादा रिस्क को रोकने के लिए रेगुलेटरी कदमों ने तब से रफ़्तार धीमी कर दी है।
यूएस. मार्केट के फिर से चालू होने के साथ, रेट्स पर साफ़ दिशा के लिए ध्यान फ़ेडरल रिज़र्व की ताज़ा मीटिंग के मिनट्स और आने वाले कोर पीसीई डेटा पर चला गया है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि ईरान के साथ बातचीत एक महीने के अंदर पूरी हो सकती है।
इससे सुरक्षित एसेट के तौर पर बुलियन की डिमांड कम हुई। मेटल की पिछली गिरावट को डॉलर के मज़बूत होने से और बढ़ावा मिला, जिससे दूसरी करेंसी रखने वालों के लिए सोना ज़्यादा महंगा हो गया, और यूएस. द्वारा ब्याज दरों में जल्दी कटौती की उम्मीदें कम होने से भी।
कामेक्स वायदा- सोना वायदा बढ़कर 4915 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4941 डालर और नीचे में 4852 डालर प्रति औंस और चांदी 75.47 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 76.29 डालर और नीचे में 72.25 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
- सोना केडबरी रवा नकद में 153600 सोना आरटीजीएस में 151000 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 138300 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है।
- मंगलवार को सोना 155000 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 236700, चांदी आरटीजीएस 238500 चांदी टंच 236700 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2800 रु. प्रति नग बिका। मंगलवार को चांदी 237500 रु. पर बंद हुई थी।