• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa : फेड की घोषणा और पीएम मोदी की अपील के बाद सोना 1100 और चांदी 3400 रुपये टूटी

अंतरराष्ट्रीय और भारत के स्तर पर बयान और घोषणाओं ने बुलियन मार्केट को हिला दिया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ऐलान किया है कि बुधवार सुबह कुछ आपात घोषणा की...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 07:45:41 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 07:45:41 PM (IST)
Indore Sarafa : फेड की घोषणा और पीएम मोदी की अपील के बाद सोना 1100 और चांदी 3400 रुपये टूटी
सोना-चांदी के गहने। (एआई इमेज)

HighLights

  1. आसार है कि फेड क्वांटेटिव इजिंग (क्यूई) की प्रक्रिया शुरू करेगा
  2. यानी सरकारी बांड की खरीद शुरू करेगा
  3. फेडरल रिजर्व अमेरिका में महंगाई घटाने के लिए कोशिश में जुटा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय और भारत के स्तर पर बयान और घोषणाओं ने बुलियन मार्केट को हिला दिया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ऐलान किया है कि बुधवार सुबह कुछ आपात घोषणा की जाएगी।

आसार है कि फेड क्वांटेटिव इजिंग (क्यूई) की प्रक्रिया शुरू करेगा। यानी सरकारी बांड की खरीद शुरू करेगा। फेडरल रिजर्व अमेरिका में महंगाई घटाने के लिए कोशिश में जुटा है।

फेड को उम्मीद है कि इससे बांड यील्ड घटाने में मदद मिलेगी। हालांकि ऐसा हुआ तो भी कोशिश का असर अस्थाई ही रहेगा। दूसरी ओर मंगलवार को भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो संदेश प्रसारित हुए इसमें नागरिकों से सोने की खरीदी कम करने की अपील की गई। इन दो बड़ी घोषणाओं का असर बुलियन मार्केट पर पड़ा।

भारतीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा

अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट कॉमेक्स पर मंगलवार को सोना वायदा 72 डॉलर टूटकर 4376 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 225 सेंट घटकर 64.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। भारतीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा।


त्योहारों पर बाजार में अच्छी ग्राहकी का माहौल बनने की उम्मीद है

मंगलवार को इंदौर में सोना केडबरी 1100 रुपये घटकर 150500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 3400 रुपये घटकर 233300 रुपये प्रति किलो रह गई। ज्वेलर्स का मानना है कि सोने-चांदी के घटते दामों को ध्यान में रखते हुए त्योहारों पर बाजार में अच्छी ग्राहकी का माहौल बनने की उम्मीद है।

होर्मूज में तनाव के कारण कच्चे तेल के दामों में तेजी आने लगी है

होर्मूज में तनाव के कारण कच्चे तेल के दामों में तेजी आने लगी है जिससे महंगाई बढ़ने की चिंता भी मजबूत हुई है। निवेशक अब अमेरिक के रोजगार से जुड़े अहम आंकडो़ं का इंतजार कर रहे हैं जिसमें जाब ओपनिंग, एडीपी रोजगार रिपोर्ट और नॉनफार्म पेरोल डेश शामिल है। इन आंकड़ों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था और आगे ब्याज दरों को लेकर फेड के रुख का अंदाजा मिलेगा जिसका सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ सकता है।

कामेक्स वायदा पर सोना 4376 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4461 डालर और नीचे में 4366 डालर प्रति औंस और चांदी 64.75 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 67.06 डालर और नीचे में 64.56 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव– सोना केडबरी रवा नकद में 150500, सोना आरटीजीएस में 152500 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 139800 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। सोमवार को सोना 151600 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 233300, आरटीजीएस 228650, चांदी टंच 234000 प्रति किलो और चांदी सिक्का 2510 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। सोमवार को चांदी 236700 रु. पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें- क्या 1.70 लाख रुपये पर आएगी चांदी? सोने के 80 हजार तक गिरने के अनुमान से बाजार पड़ा ठंडा