इंदौर सराफा: भारतीय बाजारों में भी चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट
सोना केडबरी 500 रुपये टूटकर 158300 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। अभी भी सोने-चांदी की कीमतें काफी ऊंची होने के कारण सराफा बाजार में उपभोक्ता ग्राहकी का ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 26 Feb 2026 06:35:34 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Feb 2026 06:40:59 PM (IST)
इंदौर सराफा बाजार के भाव।HighLights
- मुनाफा वसूली की बिकवाली,चांदी 4000 रुपये टूटी।
- अभी भी सोने-चांदी की कीमतें काफी ऊंची बनी हैं।
- बाजार में उपभोक्ता ग्राहकी का अभाव बना हुआ है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सटोरियों और निवेशकों की मुनाफावसूली की बिकवाली का दबाव बढ़ने से सोना-चांदी वायदा में गिरावट दर्ज की गई।
कामेक्स पर चांदी वायदा 303 सेंट घटकर 87.61 सेंट प्रति औंस और सोना वायदा 5175 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया। इससे भारतीय बाजारों में भी चांदी की कीमतों में तो जोरदार गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को इंदौर में चांदी चौरसा 4000 रुपये घटकर 259000 रुपये प्रति किलो रह गई।
वहीं सोना केडबरी 500 रुपये टूटकर 158300 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। अभी भी सोने-चांदी की कीमतें काफी ऊंची होने के कारण सराफा बाजार में उपभोक्ता ग्राहकी का अभाव बना हुआ है।
कामेक्स वायदा
सोना वायदा 5175 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 5205 डालर और नीचे में 5154 डालर प्रति औंस और चांदी 90.64 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 91.21 डालर और नीचे में 85.94 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
- सोना केडबरी रवा नकद में 158300 सोना आरटीजीएस में 157400 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 144200 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है।
- बुधवार को सोना 158800 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 259000, चांदी आरटीजीएस 263000 चांदी टंच 259500 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2800 रु. प्रति नग बिका। बुधवार को चांदी 263000 रु. पर बंद हुई थी।