• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

महाराष्ट्र ने की शकर की एमएसपी बढ़ाने और निर्यात पाबंदी हटाने की मांग, स्थानीय थोक बाजार में कीमत तेज

महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से शकर के न्यूनतम विक्रय मूल्य (एमएसपी) को 31 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 41 रुपये प्रति किलोग्राम करने के साथ ही...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 07 Jul 2026 10:54:35 AM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jul 2026 10:54:35 AM (IST)
महाराष्ट्र ने की शकर की एमएसपी बढ़ाने और निर्यात पाबंदी हटाने की मांग, स्थानीय थोक बाजार में कीमत तेज
शकर की कीमतें हुईं तेज। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जल्द ही इस मुद्दे को केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाएंगे
  2. शकर मिलों में बढ़ती उत्पादन लागत और कई वर्षों से शकर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होने के कारण उद्योग जगत में चिंता बढ़ रही है
  3. नेशनल शुगर फेडरेशन ने भी केंद्र सरकार से शकर के एमएसपी में वृद्धि की मांग लंबे समय से कर रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से शकर के न्यूनतम विक्रय मूल्य (एमएसपी) को 31 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 41 रुपये प्रति किलोग्राम करने के साथ ही शकर निर्यात पर लगे प्रतिबंध हटाने की मांग को दौहराते हुए शकर आधारित एथेनॉल की खरीद का कोटा बढ़ाने की मांग की है।

विधानमंडल में भी सरकार ने बताया कि राज्य सरकार ने अपनी सभी मांगें केंद्र को भेज दी हैं। उन्होंने बताया कि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जल्द ही इस मुद्दे को केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाएंगे। दरअसल, शकर मिलों में बढ़ती उत्पादन लागत और कई वर्षों से शकर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होने के कारण उद्योग जगत में चिंता बढ़ रही है।


नेशनल शुगर फेडरेशन ने भी केंद्र सरकार से शकर के एमएसपी में वृद्धि की मांग लंबे समय से कर रहा है। संगठन का कहना है कि वर्ष 2019 से शकर का न्यूनतम विक्रय मूल्य 31 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर है, जबकि इस दौरान गन्ना किसानों को मिलने वाला उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) लगातार बढ़ा है। वर्ष 2018-19 में एफआरपी 2,750 रुपये प्रति टन था, जो 2025-26 में बढ़कर 3,550 रुपये प्रति टन हो गया है। शकर उद्योग ने केंद्र सरकार से शकर निर्यात पर लगे प्रतिबंध हटाने, प्रति टन 500 रुपये की सब्सिडी देने और शकर आधारित एथेनॉल की खरीद का कोटा बढ़ाने की भी मांग की है।

मिल संचालकों का कहना है कि, वर्तमान में कुल एथेनॉल खरीद का केवल 30 प्रतिशत हिस्सा ही शकर आधारित एथेनॉल से आता है। इससे शकर मिलों में स्थापित एथेनॉल उत्पादन क्षमता का बड़ा हिस्सा उपयोग में नहीं आ पा रहा है। गौरतलब है कि 2025-26 पेराई सत्र में महाराष्ट्र देश का सबसे बड़ा शकर उत्पादक राज्य रहा। इस दौरान राज्य में 1,041.58 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई से 99.2 लाख मीट्रिक टन शकर का उत्पादन हुआ।

इंदौर मार्केट में शकर की मांग जोरदार बनी हुई है

इधर, इंदौर मार्केट में शकर की मांग जोरदार बनी हुई है। इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश के बावजूद गर्मी का प्रभाव कम नहीं हो रहा है जिसके कारण शकर में आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स की मांग मजबूत बनी हुई है जिससे शकर के औद्योगिक उपयोग में वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में टेंडर मूल्य भी ऊंच है।

जुलाई माह के लिए 22 लाख टन शकर की घरेलू बिक्री का कोटा जारी किया गया है जो मांग एवं जरूरत को देखते हुए सामान्य प्रतीत होता है। शकर मिलों पर अपने स्टॉक को जल्दी-जल्दी बेचने का दबाव नहीं रहेगा जिससे शकर के दाम मजबूत बोले जा रहे है। शकर नीचे में 4380 ऊपर में 4480 रुपये प्रति क्विंटल तक बोली जा रही है। शकर की आवक तीन गाड़ी की रही।

नारियल में सीमित पूछताछ रहने से भाव मजबूती पर टिके हुए है। नारियल की आवक एक गाड़ी की रही। खोपरा गोला और बूरे में ग्राहकी कमजोर है।

भाव: शकर 4380-4400, बेस्ट क्वालिटी 4420-4480, गुड़ भैली 4500-4600 कटोरा 4900-5000, लड्डू 5600-5700, खोड़ी 5500-5600, महाराष्ट्र गुड़ ग्लास 5300-5500, रुपये प्रति क्विंटल।

पूजन सामग्री: नारियल 120 भरती 2500, 160 भरती 2900, 200 भरती 3100, 250 भरती 3600 रुपये प्रति बोरी। खोपरा गोला बाक्स में 370-410, कट्टे में 355-360 रु. प्रति किलो, खोपरा बूरा 2900-5600 रु. प्रति 15 किलो ।

देशी कपूर 1050 से 1150, ब्रांडेड 1250-1350, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 220 से 230, पूजा सुपारी 425 से 450, अरीठा 180 रुपये, और सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपये। केसर 165 से 170 बेस्ट 190 से 193 रुपये प्रति ग्राम।

फलाहारी- साबूदाना: रायलरतन साबूदाना (1 किलो) 7350, रायलरतन साबूदाना (500 ग्राम)7450, रायलरतन (200 ग्राम) 7750,रायलरतन लूज़ 6700,सच्चामोती साबूदाना (रजिस्टर्ड) 1 किग्रा 7200,सच्चामोती साबूदाना (रजिस्टर्ड) 500 ग्राम 7300,सच्चामोती साबूदाना (रजिस्टर्ड)लूज़ 6600,सच्चामोती साबूदाना 200ग्राम 7400,सच्चामोती पोहा एक किलो पैकिंग में 5750, सच्चामोती मोरधन 8200,रायलरतन मोरधन 19500रुपये। साबूदाना सच्चासाबू एगमार्क (500) 7180, साबूदाना चक्र एगमार्क 7120, गोपाल लूज (25 किलो) 5920, कुकरीजाकी मोरधन (500 ग्राम)- 18700 रुपये।सिंघाड़ा छोटा 100-115 बड़ा 120-130 रुपये।

मसाले- कालीमिर्च 740 से 750, मिनिमटर 770 से 800, मटरदाना 825 से 850, हल्दी निजामाबाद 210 से 240, हल्दी सांगली 295-300, जीरा 240 से 245, मीडियम 248 से 258 बेस्ट 265 से 285, ए. बेस्ट 300-310, सौंफ मोटी 110 से 150, बेस्ट 275 से 350, एक्सट्रा बेस्ट 350 से 400, बारीक 180 से 300, लौंग चालू 770 से 780, बेस्ट 810 से 820, दालचीनी 250 से 255, बेस्ट 260, जायफल 725 से 750, बेस्ट 780 से 790, जावत्री 1675 से 1750, बेस्ट 1850 से 1890, बड़ी इलायची 1450 से 1550, बेस्ट 1700 से 1800, पत्थरफूल 340 से 425, बेस्ट 480 से 485, बाद्यान फूल 425 से 465, बेस्ट 525 से 550, शाहजीरा खर 385 से 400, ग्रीन 875 से 890, तेजपान 90 से 95, तरबूज मगज 290 बेस्ट 460 से 510, नागकेसर 935 से 940, सौंठ 370 से 395, खसखस चालू 1150 से 1250, बेस्ट 1300 से 1300, दिल्ली टर्की खसखस 1325 से 1350, धोली मूसली 2175 से 2200, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 2700 से 2800, मीडियम 2900 से 3050, बेस्ट 3150 से 3250, एक्सट्रा बेस्ट 3300 से 3400, पानबार 2450 रुपये।

सूखे मेवे- काजू डब्ल्यू 240 नंबर घटकर 880-925, डब्ल्यू 210 950-1000, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 840 से 870, काजू एस डब्ल्यू 300- 800 से 825, काजू जेएच 840 से 870, टुकड़ी 780 से 820 , बादाम इंडिपेंडेट 830 से 860 अमेरिकन 880 से 910, मोटा दाना 990 से 1025, टांच 750 से 775 , खारक 90 से 110, मीडियम 120 से 140, बेस्ट 160 से 240, किशमिश कंधारी 400 से 465, बेस्ट 550 से 600, इंडियन 350 से 400 बेस्ट 425-450 , चारौली 1200 से 1300, बेस्ट 1400 से 1500, मुनक्का 350 से 550, बेस्ट 850 से 925, अंजीर 850 से 950, बेस्ट 1150 से 1450, मखाना 800-950 बेस्ट 1150-1200, एक्सट्रा बेस्ट 1250-1300, पिस्ता ईरानी 1900-2200 बेस्ट 2450-2550, कंधारी मोटा 3000-3200 पिस्ता पिशोरी 3400-3600 नमकीन पिस्ता 1100 से 1400, अखरोट 510 से 600, बेस्ट 625 से 825, अखरोट गिरी 1050 से 1225, जर्दालू 350 से 450, बेस्ट 600 रुपये ।

इंदौर मावा 340

एमपी के इस जिले को कहा जाता है 'चीनी का कटोरा', अकेले यहां से आता है पूरे राज्य का 80% गन्ना, देश-विदेश में भारी मांग