1 अप्रैल से गोल्ड इन्वेस्टमेंट में बड़ा बदलाव, SGB पर टैक्स से बढ़ेगा बोझ
एक अप्रैल से एसजीबी पर कैपिटल गेन टैक्स लागू होगा। नए नियम का असर डिजिटल गोल्ड निवेशकों पर पड़ेगा, जबकि मैच्योरिटी तक होल्ड करने वालों को राहत मिलेगी। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 31 Mar 2026 01:47:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 31 Mar 2026 01:47:13 PM (IST)
सोने के नियम में होने जा रहा है बदलाव। (फाइल फोटो)HighLights
- एक अप्रैल से एसजीबी निवेश पर कैपिटल गेन टैक्स लागू
- मैच्योरिटी तक होल्ड करने वाले निवेशकों को टैक्स से छूट
- शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म आधार पर टैक्स तय
बिजनेस डेस्क। एक अप्रैल से देशभर में कई वित्तीय बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर निवेशकों और आम लोगों पर पड़ेगा। खासतौर पर सोने में निवेश करने वालों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) पर टैक्स नियमों में संशोधन किया है, जिससे डिजिटल गोल्ड में निवेश करने वालों को अब अतिरिक्त कर देना पड़ सकता है।
नए नियम के अनुसार, एक अप्रैल से एसजीबी पर कैपिटल गेन टैक्स लागू होगा। हालांकि यह टैक्स सभी निवेशकों पर लागू नहीं होगा। जिन निवेशकों ने शुरुआत से एसजीबी में निवेश किया है और इसे मैच्योरिटी तक होल्ड किया है, उन्हें टैक्स से छूट मिलेगी। वहीं, जिन्होंने बीच में एसजीबी खरीदा या बेचा है, उन्हें टैक्स देना होगा।
कैपिटल गेन के आधार पर लगेगा टैक्स
सरकार द्वारा लगाया जाने वाला यह टैक्स शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के आधार पर तय होगा। अभी तक गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में निवेश करने पर इस तरह का टैक्स लागू था, लेकिन अब यही नियम एसजीबी पर भी लागू किया जा रहा है। इससे निवेशकों की रणनीति पर असर पड़ सकता है।
![naidunia_image]()
अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के दाम
देश के विभिन्न शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिल रहा है। पटना में सोना 1,46,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,28,910 रुपये प्रति किलो है। जयपुर, लखनऊ और कानपुर में भी कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई हैं। वहीं भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत करीब 1,47,000 रुपये के आसपास है।
कैरेट के हिसाब से कीमतों में अंतर
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जिसकी कीमत 1,45,000 रुपये से अधिक है। 22 कैरेट सोना लगभग 1,33,000 रुपये के आसपास और 18 कैरेट सोना करीब 1,08,000 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शहरों के अनुसार इन कीमतों में थोड़ा अंतर देखा जा रहा है।
निवेशकों के लिए क्या मायने
विशेषज्ञों का मानना है कि नए टैक्स नियमों से डिजिटल गोल्ड निवेशकों को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना होगा। वहीं, दीर्घकालिक निवेश करने वालों को अब भी कुछ राहत मिल सकती है, जिससे बाजार में संतुलन बना रह सकता है।