बाजार भाव सोना-चांदी: प्राइवेट कारोबार में चांदी 5500 रुपये उछली, सोना भी सुधरा
हालांकि महावीर जंयती के अवसर पर इंदौर सराफा बाजार बंद रहा लेकिन कुछ दुकाने खुली होने के कारण प्राइवेट में कारोबार देखने को मिला। इंदौर में सोना केडबरी ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 31 Mar 2026 08:30:21 PM (IST)Updated Date: Tue, 31 Mar 2026 08:32:45 PM (IST)
इंदौर में सोने और चांदी के दाम।HighLights
- भारतीय दोनोेंं धातुओं की कीमतों में बढ़त का सिलसिला जारी रहा।
- हालांकि महावीर जंयती के अवसर पर इंदौर सराफा बाजार बंद रहा
- कुछ दुकाने खुली होने के कारण प्राइवेट में कारोबार देखने को मिला।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ईरान के साथ चल रही इजरायल और अमेरिका की जंग के बीच अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट पूरी तरह अस्थिर नजर आ रहा है। सोने-चांदी में पिछले कुछ दिनों से लगातार उथल-पुथल जारी है। मंगलवार को भी निवेशकों की लेवाली अच्छी रहने से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही।
कामेक्स पर सोना वायदा 58 डालर सुधरकर 4585 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 254 सेंट बढ़कर 73.19 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया। इसके चलते भारतीय दोनोेंं धातुओं की कीमतों में बढ़त का सिलसिला जारी रहा।
हालांकि महावीर जंयती के अवसर पर इंदौर सराफा बाजार बंद रहा लेकिन कुछ दुकाने खुली होने के कारण प्राइवेट में कारोबार देखने को मिला। इंदौर में सोना केडबरी 200 रुपये सुधरकर 149000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 5500 रुपये बढ़कर 235000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
कामेक्स वायदा
सोना वायदा 4585 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4616 डालर और नीचे में 4482 डालर प्रति औंस और चांदी 73.19 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 73.44 डालर और नीचे में 68.99 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
- सोना केडबरी रवा नकद में 149000, सोना आरटीजीएस में 146000 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 133800 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है।
- सोमवार को सोना 148800 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 235000, चांदी आरटीजीएस 237000 चांदी टंच 235500 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2675 रु. प्रति नग बिका।
- सोमवार को चांदी 229500 रु. पर बंद हुई थी।