• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

बॉस हो तो सावजी ढोलकिया जैसा! दिवाली पर कर्मचारियों को गिफ्ट में दे चुकें है मर्सिडीज और घर, जानिए इस हीरा कारोबारी की कहानी

गुजरात के हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया के नाम से आजकल हर कोई वाकिफ है और हो भी क्यों न, आखिर उन्होंने काम ही ऐसा किया है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 01:40:30 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 01:40:30 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बॉस हो तो सावजी ढोलकिया जैसा! दिवाली पर कर्मचारियों को गिफ्ट में दे चुकें है मर्सिडीज और घर, जानिए इस हीरा कारोबारी की कहानी
बॉस हो तो सावजी ढोलकिया जैसा! दिवाली पर कर्मचारियों को गिफ्ट में दे चुकें है मर्सिडीज और घर, जानिए इस हीरा कारोबारी की कहानी

HighLights

  1. सावजी ढोलकिया अपने कर्मचारियों को गिफ्ट
  2. कैसे-कैसे गिफ्ट देते हैं सावजी ढोलकिया?
  3. जानिए हीरा कारोबारी की कहानी

बिजनेस डेस्क। गुजरात के हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया अक्सर अपने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट देने की वजह से चर्चा में रहते हैं। सावजी ढोलकिया ने अपने कर्मचारियों को कई महंगे गिफ्ट्स दिए हैं। इन गिफ्ट्स में फ्लैट्स, कार और एफडी तक दिए गए हैं।

कैसे-कैसे गिफ्ट देते हैं सावजी ढोलकिया?

  • सावजी ढोलकिया ने साल 2014 में दिवाली गिफ्ट के तौर पर अपने कर्मचारियों को 491 कारें और 207 फ्लैट दे दिए थे।
  • साल 2018 में उन्होंने उन कर्मचारियों को मर्सिडीज बेंज गिफ्ट की थी, जिन्होंने कंपनी में 25 साल पूरे किए थे।
  • साल 2016 में उन्होंने दिवाली पर अपने कर्मचारियों को 400 फ्लैट तोहफे में बांटे और 1,260 कारें भी गिफ्ट की थीं।

साल 2016 में ढोलकिया ने अपने कर्मचारियों को फ्लैट और कार देते वक्त कहा था कि "हमारा मकसद है कि अगले पांच सालों में हर कर्मचारी के पास अपना घर और कार हो। इसलिए हमने कर्मचारियों को कार, घर और ज्वेलरी गिफ्ट करने का फैसला किया है।"


सावजी ढोलकिया का मानना है कि "देना ही पाने का सबसे पवित्र तरीका है।" जब कोई अपना प्रॉफिट कम करके अपने लोगों के साथ बांटता है, तो "जादू होता है।" ढोलकिया के अनुसार उनके कर्मचारियों के लिए उनके शानदार तोहफे उन्हें खुश करने के लिए होते हैं, ताकि वे अपने काम के साथ जिंदगी में भी अपना बेस्ट दे सकें।

आज हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स के मालिक सावजी ढोलकिया की कंपनी में 5,000 से भी अधिक कर्मचारी काम करते हैं।

हीरा कारोबारी की कहानी

महज 13 साल की कम उम्र में ही सावजी ढोलकिया की पैसों की तंगी के कारण पढ़ाई छूट गई और वे 1977 में अपने चाचा के साथ हीरे का कारोबार करने के लिए सूरत चले आए। उन्होंने सूरत की एक फैक्ट्री में 179 रुपये प्रति महीने की सैलरी पर नौकरी शुरू की थी।

साल 1984 में सावजी ढोलकिया ने अपने भाइयों के साथ मिलकर हरि कृष्णा एक्सपोर्टर्स कंपनी की शुरुआत की। यह कंपनी डायमंड और टेक्सटाइल दोनों सेक्टर में काम करती है।

1992 में उन्होंने हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की। यह एक डायमंड कंपनी है और 79 देशों में पॉलिश्ड हीरे एक्सपोर्ट करती है। साल 2014 आते-आते उनकी कंपनी का टर्नओवर चार अरब रुपये तक पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें- जेब में फूटी कौड़ी नहीं, सैलरी सिर्फ 50 रुपये थीं, फिर कैसे खड़ा किया दुनिया भर में ओबेरॉय होटल्स?

सावजी ढोलकिया की नेटवर्थ करीब 16,000 करोड़ रुपये बताई जाती है और इस संपत्ति के साथ वे गुजरात के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।