अब बैंक से ज्यादा पोस्ट ऑफिस देगा मुनाफा, बुढ़ापे में हर महीने घर आएगी 20,500 की पक्की इनकम
सरकार की पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम न केवल आपकी जमा पूंजी को सुरक्षित रखती है, बल्कि हर महीने एक तय इनकम का जरिया भी बनती है। इस स्कीम को ल ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 23 Apr 2026 02:26:57 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Apr 2026 02:28:02 PM (IST)
बुढ़ापे के लिए बेस्ट है पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (AI से जनरेट इमेज)HighLights
- पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम कमाई का बेहतरीन जरिया
- इस स्कीम की मदद से आप हर महीने 20,500 रुपये कमा सकते हैं
- इस स्कीम पर निवेशकों को 8.2 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है
बिजनेस डेस्क। हर इंसान की चाहत होती है कि उसका बुढ़ापा सुकून के साथ बीते। रिटायरमेंट के बाद आर्थिक आत्मनिर्भरता और रेगुलर इनकम हर सीनियर नागरिक की प्राथमिकता होती है। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए सरकार की पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह योजना न केवल आपकी जमा पूंजी को सुरक्षित रखती है, बल्कि हर महीने एक तय इनकम का जरिया भी बनती है। इस स्कीम को लेकर कोई भी सीनियर सिटीजन हर महीने 20,500 रुपये तक कमा सकता है।
पोस्ट ऑफिस स्कीम्स में निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है। यानी ये Zero Risk Scheme के तौर पर फेमस है। इस स्कीम में ब्याज भी बैंक एफडी से ज्यादा मिलता है। सरकार की ओर से निवेशकों को 8.2 फीसदी की दर से धांसू ब्याज दिया जा रहा है। वित्त मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) के लिए ब्याज दरों को 8.2% पर स्थिर रखा है।
पांच साल के लिए है स्कीम
यह स्कीम पांच साल की अवधि के साथ आती है। मियाद पूरी होने के बाद इसे तीन साल के लिए और आगे बढ़ाया जा सकता है। किसी अनहोनी की स्थिति में, अगर खाताधारक का निधन हो जाता है, तो खाते को बंद करने तक पोस्ट ऑफिस के सामान्य बचत खाते के नियमों के तहत ही ब्याज का भुगतान किया जाता है।
यह भी पढ़ें- MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सरकार दे रही है 50 लाख तक का बिजनेस लोन, जानें कैसे लें लाभ
ऐसे कमा सकते हैं हर महीने 20,500
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) के गणित को समझें तो 30 लाख रुपये के अधिकतम निवेश पर 8.2% की वर्तमान वार्षिक दर से 2,46,000 रुपये का कुल ब्याज बनता है। बाजार के अन्य सुरक्षित विकल्पों की तुलना में यह काफी अच्छा रिटर्न है।
यदि इस सालाना आय को 12 महीनों में बांटा किया जाए, तो निवेशक को हर महीने 20,500 रुपये की निश्चित आय प्राप्त होगी, जो रिटायरमेंट के बाद वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने का एक प्रभावी माध्यम है।