• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

अंबिकापुर में टला बड़ा हादसा, उर्सुलाइन स्कूल की छत पर कूदने की धमकी देती रही 12वीं की छात्रा, युवक ने बचाई जान

अंबिकापुर के उर्सुलाइन स्कूल के छात्रावास में कक्षा 12वीं की एक छात्रा ने परीक्षा परिणाम के तनाव के चलते दो मंजिला छत की मुंडेर पर खड़े होकर आत्महत्या की धमकी दी। नीचे जुटी भारी भीड़ सहमी रही, तभी एक राह चलते युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए पाइप के सहारे ऊपर पहुंचकर छात्रा को सुरक्षित पकड़ लिया।

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 10:42:31 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 10:42:31 PM (IST)
अंबिकापुर में टला बड़ा हादसा, उर्सुलाइन स्कूल की छत पर कूदने की धमकी देती रही 12वीं की छात्रा, युवक ने बचाई जान
छात्रावास की दो मंजिला छत पर चढ़ी छात्रा

HighLights

  1. उर्सुलाइन स्कूल की छत पर चढ़ी 12वीं की छात्रा।
  2. राह चलते युवक ने सूझबूझ से सुरक्षित नीचे उतारा।
  3. परीक्षा परिणाम के तनाव में उठाया था कदम।

नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर : शहर के उर्सुलाइन स्कूल के छात्रावास में रहने वाली कक्षा 12वीं की छात्रा गुरुवार रात छात्रावास की दो मंजिला छत पर चढ़ गई और मुंडेर पर टहलते हुए कूदकर आत्महत्या की धमकी देने लगी। काफी देर तक वह छत के एकदम किनारे पर चलती रही। थोड़ा भी संतुलन बिगड़ता तो वह सीधे नीचे गिर सकती थी। इस दृश्य को देख नीचे खड़े लोगों की सांसें अटकी रहीं। एक राह चलते युवक ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए छात्रा को किसी तरह पकड़ा। अब छात्रा की काउंसलिंग कराई जा रही है।

अंबिकापुर के नावापारा आकाशवाणी रोड स्थित उर्सुलाइन स्कूल के छात्रावास की छत पर चढ़कर आत्महत्या की बात करने वाली छात्रा जशपुर जिले के कांसाबेल की रहने वाली है। वह छात्रावास में ही रहती है।रात लगभग आठ बजे वह अचानक छत पर पहुंच गई। शिक्षिकाओं ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी समझाया, लेकिन वह मुंडेर पर ही टहलती रही और कई बार नीचे कूदने की धमकी दी।


छात्रावास मुख्य सड़क से लगा होने के कारण यह नजारा देखते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। नीचे भारी भीड़ लग गई। हर कोई उसे नीचे उतरने की गुहार लगाता रहा, लेकिन छात्रा किसी की सुनने को तैयार नहीं थी। लोग भयभीत थे कि कहीं वह सच में छलांग न लगा दे।सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन छात्रा को समझाइश के अलावा कोई विकल्प नहीं था। जिला शिक्षा अधिकारी डा दिनेश कुमार झा भी पहुंचे।

साहस हो तो ऐसा बाल-बाल बची छात्रा की जान

स्वजन से संपर्क कर छात्रा से बात कराने का प्रयास किया गया लेकिन फोन नहीं लगा। इससे प्रबंधन से जुड़े लोगों की बेचैनी और बढ़ने लगी। इसी बीच एक युवक ने सूझबूझ और साहस दिखाया। वह पाइप के सहारे चुपके से छत पर चढ़ा और मौका देखकर छात्रा को पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया और छात्रावास प्रबंधन को सौंपा गया।

डीईओ के पहुंचते ही हुआ खुलासा

डीईओ डा दिनेश कुमार झा की मौजूदगी में स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छात्रा से बातचीत की। अब महिला अधिकारी और काउंसलर के माध्यम से उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है। डीईओ डा दिनेश कुमार झा ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में छात्रा ने कहा कि उसे खुद समझ नहीं आ रहा कि उसने ऐसा क्यों किया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही तिमाही परीक्षा खत्म हुई है और शुक्रवार को परिणाम आना है। शायद इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया। वह पूरी तरह से अब सामान्य है। उन्होंने दावा किया कि बालमन में यह भाव कैसे आया यह समझ पाना मुश्किल है।

डीईओ ने कहा कि बाल मन में कई बार गलत ख्याल आ जाते हैं। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि छात्रा तिमाही परीक्षा में पास तो हो गई है, लेकिन अंक अच्छे नहीं आए हैं, इसी को लेकर शायद वह तनाव में थी। विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। महिला काउंसलर व मानसिक स्वास्थ्य पर कार्य करने वाली शिल्पा पांडेय भी स्कूल पहुंची हैं। वह भी छात्रा से बातचीत कर रही है।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर में शिक्षक से 10 हजार वसूली के लिए स्कूल में बनाया वीडियो, यूट्यूबर समेत 3 आरोपित भेजे गए जेल

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।