• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

अंबिकापुर: रामगढ़ महोत्सव से पैदल लौट रहे 7 किशोरों को ट्रक ने रौंदा; एक की मौत, छह घायल

अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदयपुर के पास मंगलवार रात हादसा हो गया। रामगढ़ महोत्सव देखकर पैदल घर लौट रहे सात किशोरों को ट्रक ने टक्कर मार...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 04:38:46 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 04:38:46 PM (IST)
अंबिकापुर: रामगढ़ महोत्सव से पैदल लौट रहे 7 किशोरों को ट्रक ने रौंदा; एक की मौत, छह घायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदयपुर के पास मंगलवार रात हादसा हो गया। रामगढ़ महोत्सव देखकर पैदल घर लौट रहे सात किशोरों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 15 वर्षीय विकास अगरिया की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

महोत्सव देखने के बाद पैदल लौट रहे थे घर

सूरजपुर जिले के ग्राम महंगई श्रीनगर निवासी विकास अगरिया (15) पिता रिगु अगरिया अपने छह साथियों के साथ मंगलवार को रामगढ़ महोत्सव देखने आया था। उसके साथ मामा छोटेलाल के अलावा ग्राम रामनगर, देवगढ़, खुटिया समेत अन्य गांवों के दिनेश, देवप्रसाद, अंजय, टिलो व एक अन्य किशोर था।


सभी की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच है। महोत्सव देखने के बाद सभी पैदल ही घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज बारिश होने के कारण सभी कुछ देर के लिए रास्ते में रुक गए थे।

पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

बारिश थमने पर वे फिर आगे बढ़े। इसी बीच ग्राम डुमरडीह के पास अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आए ट्रक ने सभी को टक्कर मार दी। सभी सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। किसी का सिर फट गया, किसी का पैर तो किसी का जबड़ा टूट गया।

हादसे के बाद घायलों की चीख सुनकर पास के किराना व्यवसायी ने डायल-112 को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सातों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान विकास अगरिया की मौत हो गई। अन्य छह घायलों का इलाज जारी है।

माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

बुधवार को पुलिस ने मृतक विकास के पिता रिगु अगरिया का बयान लिया। पिता ने बताया कि विकास घर से दोस्तों के साथ रामगढ़ महोत्सव देखने जाने की बात कहकर निकला था। रात में हादसे की सूचना मिली। बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उदयपुर थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और टोल नाकों से जानकारी जुटाई जा रही है। चालक की तलाश जारी है। घायलों में महंगई, रामनगर, खुटिया और देवगढ़ के किशोर शामिल हैं।