• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • अंबिकापुर

    अंबिकापुर में दिनदहाड़े लूट; बैंक से धान बोनस निकालकर घर लौट रही युवती से 38 हजार छीने

    सरगुजा जिले के लखनपुर में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ग्राम अमलभिट्ठी निवासी सविता सिंह अपने भाई और दादा के साथ जिला सहकारी बैंक से 38 हजार...और पढ़ें

    By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
    Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 11:10:53 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 11:10:53 AM (IST)
    • Join करें
    अंबिकापुर में दिनदहाड़े लूट; बैंक से धान बोनस निकालकर घर लौट रही युवती से 38 हजार छीने
    प्रतीकात्मक चित्र

    HighLights

    1. लखनपुर में चंदनई पुल के पास बाइक सवार नकाबपोशों का आतंक।
    2. छीनाझपटी में अनियंत्रित होकर युवती स्कूटी से गिर गई और घायल हो गई।
    3. लखनपुर पुलिस के लिए चुनौती बनी बैंक ग्राहकों को निशाना बनाने की घटनाएं।

    नईदुनिया न्यूज,अंबिकापुर: सरगुजा जिले के लखनपुर मुख्य मार्ग में 17 जून की दोपहर चंदनई नदी पुल के पास बाइक सवार दो नकाबपोशों ने स्कूटी सवार युवती से 38 हजार रुपये लूट लिए। छीनाझपटी में अनियंत्रित होकर युवती स्कूटी से गिर गई और घायल हो गई। आरोपित वारदात को अंजाम देकर तेज रफ्तार में फरार हो गए।

    लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमलभिट्ठी महादेवपारा निवासी सविता सिंह (24) अपने भाई आशीष सिंह और दादा आनंदी राम सिंह के साथ जिला सहकारी बैंक लखनपुर पहुंची थी। उसने बैंक से धान बोनस के 38 हजार रुपये निकाले और थैले में रख लिए। वहां से तीनों स्कूटी से घर लौट रहे थे।


    अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर लखनपुर से लगे चंदनई नदी पुल के पास स्थित अटल परिसर चौक पर पहुंचते ही बाइक पर सवार दो नकाबपोश पीछे से आए। बाइक पर पीछे बैठे नकाबपोश ने झपट्टा मारकर युवती के हाथ से रुपयों से भरा थैला छीन लिया। थैले में 38 हजार नकद के साथ युवती का मोबाइल और जरूरी दस्तावेज भी थे।

    यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में हाथी का तांडव: कुल्हाड़ी के जंगल में महिला को पटककर मार डाला, अब तक ले चुका पांच जानें

    अचानक झपट्टा मारने से स्कूटी अनियंत्रित हो गई और सविता सड़क पर गिरकर घायल हो गई। आरोपित मौके से फरार हो गए।

    घटना के बाद युवती, उसका भाई और दादा सीधे लखनपुर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। फिलहाल आरोपितों का कोई सुराग नहीं लगा है।

    पुलिस को आशंका है कि आरोपित बैंक से ही युवती के पीछे लगे थे। लखनपुर जिला सहकारी बैंक से पैसा निकालने वाले भोले-भाले ग्रामीणों को बाइक सवार नकाबपोश पहले भी निशाना बना चुके हैं। पूर्व में भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बाद भी आरोपित लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।