• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • अंबिकापुर

    अंबिकापुर में मानवता हुई शर्मसार: बाइक चोरी के शक में दो नाबालिगों की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई

    अंबिकापुर के गांधी चौक पर बुधवार शाम भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने का एक घिनौना मामला सामने आया है। बाइक चोरी के शक में कुछ युवकों ने दो नाबालिगों को...और पढ़ें

    By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
    Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 12:09:06 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 12:09:06 PM (IST)
    • Join करें
    अंबिकापुर में मानवता हुई शर्मसार: बाइक चोरी के शक में दो नाबालिगों की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई
    नाबालिग बच्चों को पुलिस अपने संरक्षण में लेकर जाती हुई:नईदुनिया

    HighLights

    1. अंबिकापुर शहर के सबसे व्यस्त गांधी चौक पर सरेआम कानून का उल्लंघन।
    2. युवकों ने बेल्ट और लात-घूसों से बच्चों को पीटा, मूकदर्शक बनी रही भीड़।
    3. पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपितों की पहचान में जुटी साइबर सेल की टीम।

    नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर: शहर के व्यस्त गांधी चौक में बुधवार शाम इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। बाइक चोरी के शक में दो नाबालिग बच्चों को कुछ युवकों ने बीच सड़क पर पकड़ लिया और बेल्ट, लात-घूसों से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों ने दोनों बच्चों पर बाइक चोरी का संदेह जताते हुए उन्हें रोक लिया और बिना किसी जांच-पड़ताल के सरेआम मारपीट शुरू कर दी। बेल्ट से लगातार वार किए गए, जबकि डरे-सहमे बच्चे खुद को बचाने की कोशिश करते रहे। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन अधिकांश लोग मूकदर्शक बने रहे। हालांकि कुछ महिलाओं और जागरूक नागरिकों ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव का प्रयास किया और बच्चों को बचाने की कोशिश की। इसके बावजूद युवक काफी देर तक मारपीट करता रहा।


    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों नाबालिगों को अपनी सुरक्षा में लिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में दिनदहाड़े लूट; बैंक से धान बोनस निकाल कर घर लौट रही युवती से 38 हजार छीने

    यह घटना एक बार फिर इस सवाल को सामने लाती है कि आखिर लोगों में कानून को अपने हाथ में लेने की प्रवृत्ति क्यों बढ़ रही है। किसी भी व्यक्ति पर संदेह होने की स्थिति में कानूनी प्रक्रिया अपनाने के बजाय भीड़ द्वारा सजा देने की मानसिकता न केवल कानून के शासन को चुनौती देती है, बल्कि समाज की संवेदनशीलता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है।

    कानून हाथ में लेने का नहीं है अधिकार:धनजंय मिश्रा

    अधिवक्ता धनंजय मिश्रा का कहना है कि किसी भी व्यक्ति, विशेषकर नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट करना दंडनीय अपराध है। यदि किसी पर चोरी या अन्य अपराध का संदेह हो तो इसकी सूचना पुलिस को देना ही कानूनी और उचित तरीका है। दोषी या निर्दोष होने का फैसला केवल जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर ही किया जा सकता है।