• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

अंबिकापुर में नए कानूनों पर खाकी का मंथन, 2018 पुलिस विवेचकों को मिलेगा ट्रेनिंग, अधिकारियों की मास्टर क्लास

सरगुजा रेंज के रक्षित केंद्र अंबिकापुर में आईजी दीपक कुमार झा और एसएसपी राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में वरिष्ठ आरक्षक से एएसपी स्तर तक के विवेचकों के लि...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 04:53:36 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 04:53:36 PM (IST)
अंबिकापुर में नए कानूनों पर खाकी का मंथन, 2018 पुलिस विवेचकों को मिलेगा ट्रेनिंग, अधिकारियों की मास्टर क्लास
प्रशिक्षण में शामिल पुलिस अधिकारी व जवान

HighLights

  1. अंबिकापुर में 2018 पुलिस विवेचकों का रिफ्रेशर कोर्स शुरू।
  2. आईजी दीपक झा और एसएसपी राजेश अग्रवाल रहे मौजूद।
  3. बीएनएस, फॉरेंसिक साक्ष्य और ई-एफआईआर का मिलेगा प्रशिक्षण।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर: पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के परिपालन में सरगुजा रेंज में नवीन आपराधिक कानूनों के अनुरूप ज्ञान एवं कौशल संवर्द्धन के लिए विशेष रिफ्रेशर कोर्स का शुभारंभ किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में रक्षित केंद्र अंबिकापुर में इस कोर्स की शुरुआत हुई।

आईजी दीपक झा ने पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण में सिखाई बातों को कार्यव्यवहार और प्रकरणों की जांच में उपयोग में लाने प्रेरित किया। उन्होंने पूरे मनोयोग से प्रक्षिक्षण प्राप्त करने की समझाइश दी।

पुलिस विभाग के वरिष्ठ आरक्षक से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी के लिए यह तीन-तीन दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आईसीजेएस के तहत लागू नवीन आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) का मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन और गंभीर प्रकरणों में विवेचकों को तकनीकी साक्ष्यों के बारे में दक्ष करना है।रेंज स्तर पर आयोजित इस कोर्स के प्रत्येक बैच में लगभग 180 अधिकारी-कर्मचारियों को शामिल किया गया है।


रेंज के कुल लगभग 2018 विवेचकों में से शेष 1838 विवेचकों का प्रशिक्षण आगामी छह नवंबर तक निरंतर बैचवार कराकर पूर्ण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में M.Sc की जिद में गई नवविवाहिता की जान, पढ़ना चाहती थी वर्षा, ससुराल वालों ने रोका तो दे दी जान

प्रशिक्षण को अधिक व्यावहारिक बनाने के लिए इकाई स्तर से आए मास्टर ट्रेनर्स के अलावा रेंज स्तर के लोक अभियोजन अधिकारियों, फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों, डिजिटल और फोरेंसिक टीम, ई-साक्ष्य, ई-एफआईआर प्रणाली, सीसीटीएनएस के विशेषज्ञों और साइबर अपराध विशेषज्ञों को फैकल्टी के रूप में शामिल किया गया है। गंभीर अपराधों में ई-साक्ष्य संकलन, डिजिटल विवेचना और नई कानूनी प्रक्रियाओं पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा रितेश चौधरी को नोडल अधिकारी, एसडीओपी ग्रामीण राकेश कुमार बघेल को सहायक नोडल अधिकारी तथा रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ती सिंह राजपूत को समन्वयक बनाया गया है।