• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

अंबिकापुर: जगराता पंडाल की रस्सी में गला फंसने से बुलेट सवार युवक की मौत, दूसरा घायल, कोतवाली थाने के बाहर जुटी भारी भीड़

अंबिकापुर के जयस्तंभ चौक पर दुर्गा पूजा पंडाल के पास बांधी गई रस्सी की चपेट में आने से बुलेट सवार युवक फैजान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। आरोप है कि बिना किसी संकेतक या बैरिकेडिंग के सड़क पर रस्सी बांधी गई थी, जिसे चालक देख नहीं पाया।

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 11:32:50 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 11:32:50 PM (IST)
अंबिकापुर: जगराता पंडाल की रस्सी में गला फंसने से बुलेट सवार युवक की मौत, दूसरा घायल, कोतवाली थाने के बाहर जुटी भारी भीड़
कोतवाली थाने के बाहर जुटी भारी भीड़, पुलिस छावनी में बदला कोतवाली थाना

HighLights

  1. जयस्तंभ चौक पर पंडाल की रस्सी में फंसा बुलेट सवार।
  2. हादसे में मायापुर निवासी युवक फैजान की हुई मौत।
  3. लापरवाही का आरोप लगाकार कोतवाली थाने के बाहर हंगामा।

नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर: शहर के जयस्तंभ चौक में शुक्रवार रात हादसा हो गया। जगराता पंडाल के समीप रस्सी में फंसने से बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक फैजान अंबिकापुर के मायापुर का रहने वाला था। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज अस्पताल और कोतवाली पहुंच गए हैं।

जयस्तंभ चौक में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को जगराता कार्यक्रम था। यहां पंडाल को सहारा देने के लिए सड़क के किनारे रस्सी बांधी गई थी। स्वजन का आरोप है कि कोई बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। और ऐसा कोई संकेतक नहीं था जिससे कुछ नजर आता। बुलेट सवार दोनों युवक उसी रास्ते से गुजर रहे थे।


वे संभवतः रस्सी को देख नहीं पाए। रस्सी में गला फंसने से बुलेट सवार उछलकर मौके पर ही गिर पड़े। उछलने से झालर लाइट का संभवतः उन्हें करंट भी लगा। तत्काल दोनों को मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया। यहां से स्वजन फैजान को संजीवनी अस्पताल ले गए यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

दूसरा युवक घायल है। स्वजन और परिचितों ने सड़क पर बेतरतीब तरीके से रस्सी बांधे जाने तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने को हादसे का कारण बताते हुए नाराजगी जताई है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद कोतवाली थाने में मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए हैं। स्थिति को देखते हुए जगराता कार्यक्रम बंद करा दिया गया है। आयोजन स्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।