फर्जी अंकसूची पर नौकरी का काला खेल, फरार आरोपी विष्णु यादव गिरफ्तार, बलरामपुर पुलिस के हत्थे चढ़े सभी 10 शातिर
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में एकीकृत बाल विकास परियोजना कुसमी के तहत फर्जी अंकसूची के सहारे आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नौकरी पाने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी विष्णु यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 10:49:55 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 10:49:55 PM (IST)
पुलिस हिरासत में आरोपितफोटो नईदुनियाHighLights
- फर्जी अंकसूची के आधार पर आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति का मामला।
- फरार आरोपी विष्णु यादव को शंकरगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- इस बड़े फर्जीवाड़े में अब तक सभी 10 आरोपी गिरफ्तार।
नईदुनिया न्यूज, शंकरगढ़: एकीकृत बाल विकास परियोजना कुसमी अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर फर्जी अंकसूची के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने के मामले में शंकरगढ़ पुलिस ने फरार आरोपित विष्णु यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 18 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार परियोजना अधिकारी की रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) एवं 111 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।
विवेचना के दौरान आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर फर्जी अंकसूची के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने तथा कथित रूप से कूट रचना कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में कुल नौ आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था।