• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बस्तर

त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका, 28 अक्टूबर तक बस्तर की सभी ट्रेनें कैंसिल

रेलवे ने बस्तर की सभी यात्री ट्रेनों के रद एवं स्थगित रखने की अवधि 28 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 10:59:17 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 12:24:47 AM (IST)
त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका, 28 अक्टूबर तक बस्तर की सभी ट्रेनें कैंसिल
28 अक्टूबर तक बस्तर से नहीं आएगी ट्रेनें, फाइल फोटो

HighLights

  1. त्योहारी मौसम में यात्रियों को झटका..
  2. बस्तर से आने वाली ट्रेनों का इंतजार बढ़ा
  3. 28 अक्टूबर तक बस्तर से नहीं आएगी ट्रेनें

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर। किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन (केके) के कोरापुट रेलखंड के बहाल होने में भी और कुछ दिनों का समय लगेगा। जिसे देखते हुए रेलवे ने बस्तर की सभी यात्री ट्रेनों के रद एवं स्थगित रखने की अवधि 28 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है।

पहले 21 अक्टूबर तक की अवधि तय की गई थी। माना जा रहा था कि रेललाइन की मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा पर ऐसा नहीं हो पाया। बता दें कि, 23 सितंबर से 26 सितंबर के बीच ओड़िशा में अति बारिश से कोरापुट रेलखंड में मल्लीगुड़ा-क्षत्रीपुट-जरती के बीच चार स्थानों पर भू-स्खलन के कारण रेलमार्ग को क्षति पहुंची है।


यह भी पढ़ें- 'मिशन 2028-29' में जुटी बीजेपी, 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएगी स्मृति ईरानी, विधायकों और सांसदों के साथ होगा मंथन

रेल लाइन बहाल करने में लग रहा समय

जिसके बाद से ही रेललाइन की मरम्मत का काम चल रहा है लेकिन नुकसान इतना अधिक है कि लाइन बहाल करने में समय लग रहा है। रायगढ़ा रेलमंडल मुख्यालय से सोमवार को जारी बुलेटिन में बताया गया कि विशाखापट्टनम-किरंदुल एक्सप्रेस और राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस 28 अक्टूबर तक रद रहेगी।

कोरापुट-जगदलपुर के बीच रेल यात्री सेवा बंद रहेगी

दूसरी ओर इस अवधि तक हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस और विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर ट्रेन का संचालन कोरापुट तक और 58502 किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर का परिचालन कोरापुट तक जारी रहेगा। कोरापुट-जगदलपुर के बीच रेल यात्री सेवा बंद रहेगी।

यह भी पढ़ें- CG Weather Update: प्रदेश में 20 अक्टूबर को मौसम बदलेगा रंग, अब सुबह और शाम होगी गुलाबी ठंड, कहीं-कहीं बारिश की संभावना

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।