• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

Bhilai News: सुपेला में मालगाड़ी के वैगन पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आया, झुलसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करंट लगने से युवक का शरीर कई जगह बुरी तरह झुलस गया। नीचे गिरने के बाद वह तड़पता रहा।

By Chandrakant SrivastavaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 05:34:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 05:43:56 PM (IST)
Bhilai News: सुपेला में मालगाड़ी के वैगन पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आया, झुलसा
भिलाई में हुआ हादसा।

HighLights

  1. बीटीपीएन वैगन (आयल परिवहन वाला वैगन) पर चढ़ गया।
  2. ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन के संपर्क में आ गया।
  3. इससे उसे तेज करंट लगा और वह तुरंत ही नीचे जा गिरा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। सुपेला अंडरब्रिज के समीप मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब एक युवक रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के बीटीपीएन वैगन (आयल परिवहन वाला वैगन) पर चढ़ गया। वैगन की छत पर पहुंचते ही वह रेलवे के ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन के संपर्क में आ गया।

इससे उसे तेज करंट लगा और वह नीचे जा गिरा। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), स्थानीय पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।


जानकारी के अनुसार घायल की पहचान गणेश गुप्ता, निवासी गौतम नगर, सुपेला के रूप में हुई है। बताया गया कि सिग्नल नहीं मिलने के कारण मालगाड़ी सुपेला अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर खड़ी थी। इसी दौरान गणेश वैगन की सीढ़ी पकड़कर ऊपर चढ़ने लगा। छत पर पहुंचते ही वह ओएचई लाइन के अत्यधिक निकट पहुंच गया और करंट लगने से नीचे गिर पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करंट लगने से युवक का शरीर कई जगह बुरी तरह झुलस गया। नीचे गिरने के बाद वह तड़पता रहा। लोगों ने तत्काल डायल-112 और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। घायल युवक बार-बार उसे अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाता रहा। सूचना के कुछ समय बाद पहुंची एंबुलेंस से स्थानीय लोगों की मदद से उसे शास्त्री अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

हादसे के समय युवक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह दो अन्य युवकों के साथ रेलवे ट्रैक के पास नशा कर रहे थे। इसके बाद वह अचानक मालगाड़ी के वैगन पर चढ़ गया और ओएचई लाइन की चपेट में आ गया। बताया गया कि ट्रेन के गार्ड ने उसे रोकने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन तब तक हादसा हो चुका था।