• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

छत्तीसगढ़ के कालेजों में बढ़ी दाखिले की तारीख, अब 31 अगस्त तक होंगे एडमिशन, रिक्त सीटें भर सकेंगे कॉलेज

विद्यार्थियों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी शासकीय और निजी कालेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर इकतीस अगस्...और पढ़ें

By T Surya RaoEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 12:21:22 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 12:23:22 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के कालेजों में बढ़ी दाखिले की तारीख, अब 31 अगस्त तक होंगे एडमिशन, रिक्त सीटें भर सकेंगे कॉलेज
कॉलेज की प्रतीकात्मक तस्वीर। -नईदुनिया अर्काइव

HighLights

  1. पहले 14 अगस्त तक थी आखिरी तारीख
  2. रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे कॉलेज
  3. 31 अगस्त तक करना होगा आवेदन

नईदुनिया प्रतिनिधि,भिलाई। प्रदेश के सभी कालेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश का एक और मौका दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने कालेजों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। यह सुविधा उन शासकीय और निजी कालेजों में लागू होगी, जहां अभी भी सीटें रिक्त हैं।

प्रवेश की तारीख बढ़ने से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित समय-सीमा में कालेज में दाखिला नहीं ले पाए। खासकर दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सकेगा।

पहले 14 अगस्त थी अंतिम तारीख

इससे पहले विश्वविद्यालयों के कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक की समय-सीमा तय की गई थी। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी प्रदेश कई कालेजों में सीटें खाली रह गई थीं। वहीं, कई विद्यार्थी भी समय पर प्रवेश नहीं ले सके थे। इसी को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश की तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब विद्यार्थी 31 अगस्त तक रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे। इधर, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने इस फैसले को छात्रहित में बड़ा फैसला बताया।