
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। नगर निगम भिलाई में नए पदस्थ पांच अधिकारियों सहित उपायुक्त दिनेश कुमार कोसरिया को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। निगम आयुक्त सुरूचि सिंह ने आदेश जारी कर छह अधिकारियों के कार्यों का बंटवारा किया है।
जोन कार्यालयों में हुई जिम्मेदारी तय
इसके तहत विभिन्न विभागों के साथ ही जोन कार्यालयों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। जारी आदेश के अनुसार, उपायुक्त दिनेश कुमार कोसरिया को वर्तमान आवंटित दायित्वों के साथ प्रभारी अधिकारी भवन अनुज्ञा शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विजय पांडेय को उपायुक्त के रूप में विधि शाखा, संपत्तिकर शाखा और जलकर शाखा का दायित्व सौंपा गया है।
इन शाखाओं के कार्यों की रिपोर्टिंग अपर आयुक्त के माध्यम से होगी। सीमा बख्शी को जनगणना एवं खाद्य शाखा का सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें जोन क्रमांक-तीन के जोन आयुक्त कार्यालय में संलग्न किया गया है।
यह भी पढ़ें- रायपुर एयरपोर्ट पर टैक्सी ड्राइवरों में मारपीट, CISF ने संभाला मोर्चा; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इसी तरह मुख्य नगर पालिका अधिकारी तरुणपाल लहरे को जनस्वास्थ्य विभाग और वाहन शाखा का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। उन्हें जोन क्रमांक-पांच के जोन आयुक्त कार्यालय में भी संलग्न किया गया है। वहीं वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक धर्मेंद्र मिश्रा को निर्वाचन शाखा में अपर आयुक्त एवं उपायुक्त के साथ निर्वाचन संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उप अभियंता नितिश अमन साहू को जोन क्रमांक-एक में उप अभियंता का कार्य सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अवैध भंडारण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, राइस इंडस्ट्रीज में 34,303 क्विंटल धान-चावल जब्त