
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल ने दुर्ग-रायगढ़ के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल (Special Train) चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरों में संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर रात सात बजे रायगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, चरोदा, कुम्हारी, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, सक्ती और खरसिया समेत सभी निर्धारित स्टेशनों पर ठहरेगी।
यह भी पढ़ें- शिक्षकों की कमी पर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, निलंबित शिक्षकों को मिलेगी बहाली
वापसी में गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग पैसेंजर स्पेशल रायगढ़ से शाम 7:40 बजे रवाना होगी। यह बिलासपुर रात 10:20 बजे, भाटापारा रात 11:25 बजे और रायपुर अगले दिन रात 12:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन अगले दिन रात दो बजे दुर्ग पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 10 आईसीएफ कोच होंगे। इनमें आठ सामान्य श्रेणी और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं।