• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

लंबे इंतजार के बाद खुला मौर्या-चंद्रा टाकीज अंडरब्रिज, हालत वही ढाक के तीन पात, परेशान होते रहे लोग

भिलाई के लंबे समय से बंद मौर्या-चंद्रा टॉकीज अंडरब्रिज को आवागमन के लिए खोल दिया गया है, लेकिन पहली ही बारिश में जलभराव ने इसकी पोल खोल दी।

By T Surya RaoEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Wed, 19 Aug 2026 03:52:39 PM (IST)Updated Date: Wed, 19 Aug 2026 03:54:41 PM (IST)
लंबे इंतजार के बाद खुला मौर्या-चंद्रा टाकीज अंडरब्रिज, हालत वही ढाक के तीन पात, परेशान होते रहे लोग
मौर्या-चंद्रा टाकीज अंडरब्रिज जलभराव की स्थिति बन गई थी। नईदुनिया

HighLights

  1. भिलाई में अंडरब्रिज खुला पर परेशानी
  2. लगातार बारिश से अंडरब्रिज में पानी
  3. मरम्मत के बाद भी जलभराव कायम

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। दुर्ग-भिलाई के नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए लंबे समय से मरम्मत के कारण बंद पड़े मौर्या-चंद्रा टॉकीज रेलवे अंडरब्रिज को आखिरकार जनता के लिए खोल दिया गया है। चौथी लाइन के निर्माण कार्य के चलते रेलवे और नगर निगम ने मिलकर इस अंडरब्रिज का आधुनिकीकरण और विस्तार किया था।

हालांकि, मंगलवार को हुई लगातार झमाझम बारिश के दौरान एक बार फिर अंडरब्रिज के भीतर पानी भर गया, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

तकनीकी खामियां और नए नियम

नगर निगम के दिशा-निर्देशों के अनुसार अब इस अंडरब्रिज से केवल ढाई मीटर से कम ऊंचाई वाले छोटे वाहन जैसे कार और दोपहिया वाहन ही गुजर सकेंगे। भारी वाहनों, बसों और ऊंची गाड़ियों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। रेलवे ने अतिरिक्त बॉक्स का निर्माण कर अंडरब्रिज की लंबाई बढ़ाई है, और नगर निगम ने सीसी सड़क बनाई है। सड़क की सतह ऊंची होने के कारण क्लीयरेंस तो कम हो ही गई है, साथ ही पुरानी तकनीकी और ड्रेनेज संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।


जनता ने जताई नाराजगी और उठाए सवाल

लंबे समय तक अंडरब्रिज बंद रहने के बावजूद जल निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। लगातार दूसरे दिन पानी भरने के कारण लोगों ने नगर निगम और रेलवे प्रशासन के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। नागरिकों का कहना है कि इतने महीनों के काम के बाद भी यदि बारिश में अंडरब्रिज तालाब बन जाता है, तो इस मरम्मत का क्या फायदा। प्रशासन को जल्द ही इस तकनीकी त्रुटि को सुधारकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए।