• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

दोस्तों संग अरपा में नहाने गया था 14 साल का सौरभ, गहरे पानी में डूबने से मौत, जबड़ापारा में पसरा सन्नाटा

बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के जबड़ापारा पास अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर सौरभ धुरी की डूबने से मौत हो गई। दोपहर 12 बजे दोस्तों के साथ नदी गए ...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 03:53:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 03:53:21 PM (IST)
दोस्तों संग अरपा में नहाने गया था 14  साल का सौरभ, गहरे पानी में डूबने से मौत, जबड़ापारा में पसरा सन्नाटा

HighLights

  1. अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ गहरे पानी में डूबा।
  2. एसडीआरएफ की टीम ने 2 घंटे के रेस्क्यू से निकाला शव।
  3. जबड़ापारा में पसरा मातम, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा के पास गुरुवार दोपहर की है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब दो घंटे तक नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया। दोपहर करीब दो बजे किशोर का शव बरामद किया गया। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है।

सरकंडा टीआइ प्रदीप आर्य ने बताया कि जबड़ापारा निवासी जीवन धुरी रोजी मजदूरी करते हैं। गुरुवार को उनका 14 साल का बेटा सौरभ अपने चार-पांच दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया था। सभी बच्चे करीब दोपहर 12 बजे नदी पहुंचे थे। नहाने के दौरान सौरभ नदी के गहरे हिस्से की ओर चला गया। इसी दौरान वह अचानक पानी में डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों और स्वजन को घटना की जानकारी दी।


सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू कराई। नदी में पानी की गहराई अधिक होने के कारण पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया। टीम के जवानों ने तत्काल नदी में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर लगभग दो बजे सौरभ का शव नदी से निकाला गया।

शव मिलते ही मौके पर मौजूद स्वजन में कोहराम मच गया। दोस्तों के साथ नहाने और खेलने निकले सौरभ की मौत की खबर से स्वजन बदहवास हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।