• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में बुजुर्ग महिला से लूटपाट, अकेलेपन का फायदा उठाकर चाकू अड़ाकर लूटे 80 तोला चांदी के जेवर व नकदी

बिलासपुर के चकरभाठा थाना अंतर्गत ग्राम लिमतरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला इंदिरा बाई कौशिक से नकाबपोश बदमाश ने पेट पर चाकू जैसी वस्तु अड़ाकर लूटपाट की...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 04:54:08 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 04:54:08 PM (IST)
बिलासपुर में बुजुर्ग महिला से लूटपाट, अकेलेपन का फायदा उठाकर चाकू अड़ाकर लूटे 80 तोला चांदी के जेवर व नकदी
प्रतीकात्मक चित्र इंटरनेट से लिया गया

HighLights

  1. चकरभाठा में 65 वर्षीय वृद्धा से 80 तोला चांदी के जेवर लूटे।
  2. चेहरे पर गमछा बांध पेट में चाकू अड़ाकर दी वारदात को अंजाम।
  3. 20 तोला चूड़ी, 60 तोला करधन व 2 हजार नकद ले फरार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम लिमतरी के बांधा के पास एक वृद्धा को नकाबपोश बदमाश ने धमकी देकर चांदी के जेवर और नकदी लूट ली। गुरुवार की शाम करीब छह बजे की है। पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चकरभाठा क्षेत्र के लिमतरी में रहने वाली इंदिरा बाई कौशिक (65) किसान हैं। महिला ने बताया कि वह करीब 20 साल से लिमतरी के बांधा के पास में मकान बनाकर रह रही हैं।

उन्होंने बताया कि उम्र बढ़ने के कारण उन्हें कम दिखाई देता है और कई बार बातें भूल भी जाती हैं। घटना की शाम वह घर और सामने मंदिर में दीया जलाकर आंगन में आई थीं। इसी दौरान दुबले-पतले शरीर का एक व्यक्ति चेहरे पर गमछा बांधे वहां पहुंचा। उसने वृद्धा से रुपये-पैसे देने को कहा और गमछे से उनका चेहरा बांध दिया। लुटेरे ने वृद्धा को धक्का देकर आंगन में गिरा दिया और पेट के पास कोई वस्तु लगाकर उन्हें डराया।


वृद्धा को आशंका हुई कि बदमाश के हाथ में चाकू है। डर के कारण वह जमीन पर पड़ी रहीं। इसी दौरान लुटेरे ने उनके दोनों हाथों में पहनी चांदी की चूड़ियां जबरन उतार लीं। इसके बाद कमर में पहना चांदी का करधन भी मांगने लगा। वृद्धा ने डर के कारण करधन भी उतारकर उसे दे दिया। इसके बाद बदमाश घर में रखे दो हजार रुपये भी ले गया और मकान के पीछे की ओर से फरार हो गया। वृद्धा ने घटना की जानकारी फोन से अधिया किसान परमेश्वर यादव और सरपंच राजकुमार यादव को दी।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में सीयू के सहायक प्राध्यापक से चाकू की नोक पर लूट: तीन नाबालिगों समेत छह आरोपित गिरफ्तार

उनके साथ नरेंद्र मरावी और जनकराम यादव मौके पर पहुंचे। बाद में वृद्धा अपने बहन के बेटे सुशील कुमार कौशिक के साथ थाने पहुंचीं। उन्होंने करीब 20 तोला चांदी की चूड़ियां और 60 तोला करधन व दो हजार रुपये लूट की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है।