• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में सीयू के सहायक प्राध्यापक से चाकू की नोक पर लूट: तीन नाबालिगों समेत छह आरोपित गिरफ्तार

बिलासपुर के मोपका बायपास के पास सीयू के सहायक प्राध्यापक और उनके दोस्त को रास्ता पूछने के दौरान चाकू की नोक पर लूटा गया। बदमाशों ने उनसे मोबाइल और नकद...और पढ़ें

By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 01:47:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 01:47:01 PM (IST)
बिलासपुर में सीयू के सहायक प्राध्यापक से चाकू की नोक पर लूट: तीन नाबालिगों समेत छह आरोपित गिरफ्तार
पकड़े गए छह लोगों में तीन नाबालिग और तीन बालिग शामिल

HighLights

  1. सीयू प्राध्यापक से चाकू दिखाकर 16,730 रुपये का सामान और नकदी लूटी।
  2. घटना के तुरंत बाद बरपाली गांव में दबिश देकर छह आरोपितों को पकड़ा।
  3. पुलिस ने लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू जब्त किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के मोपका बायपास स्थित रमतला मोड़ के पास चाकू की नोक पर गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के सहायक प्राध्यापक और उनके दोस्त से मोबाइल व नकदी समेत 16 हजार 730 रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 309(4), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।

सेंदरी स्थित महामाया रेसीडेंसी निवासी बसंत कुमार मैहर (54) सीयू में सहायक प्राध्यापक हैं। उन्होंने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वह अपने दोस्त सुजीत कुमार ठाकुर को मोटरसाइकिल पर बैठाकर घूमने निकले थे। मोपका बायपास की ओर जाते समय वे रास्ता भटक गए। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उनकी बाइक रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों वहां से आगे निकल गए।


इसके बाद रमतला मोड़ के पास उन्होंने चार युवकों से बिरकोना जाने का रास्ता पूछा। इसी दौरान युवकों ने सुजीत कुमार को बाइक से खींचकर नीचे गिरा दिया। चारों युवकों ने चाकू निकालकर दोनों को धमकाया और उनसे लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने सुजीत की जेब से करीब 1,500 रुपये कीमत का की-पैड मोबाइल और 200 रुपये नकद लूट लिया। इसके बाद बसंत कुमार से चाकू की नोक पर करीब 15 हजार रुपये कीमत का सैमसंग मोबाइल और 30 रुपये नकद छीन लिए।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में कपड़ा व्यापारी को तलवार दिखाकर धमकाया, खुद को जख्मी कर कार में की तोड़फोड़; आरोपी गिरफ्तार

लूट के बाद चारों युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर कोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के गांवों में पूछताछ के साथ संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस को आरोपितों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर बरपाली गांव में दबिश देकर छह आरोपितों को पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में राजेश सूर्यवंशी (19) पिता मनहरण सूर्यवंशी, दुर्गेश लोनिया (28) पिता अशोक लोनिया और दुर्गेश लोनिया उर्फ दुर्गा (19) पिता कमलकांत, सभी निवासी ग्राम बरपाली, थाना कोनी, जिला बिलासपुर शामिल हैं। इनके अलावा तीन नाबालिगों को भी प्रकरण में अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस आरोपितों से लूटे गए सामान और घटना में प्रयुक्त चाकू को जब्त किया है।