• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में 'गांधी जी' के नोट पर फिदा घूसखोर पटवारी और बाबू; एसीबी ने पानी में हाथ डलवाकर किया 'गुलाबी' गिरफ्तार

बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को दो अलग-अलग ट्रैप कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 09:16:49 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 10:27:56 AM (IST)
बिलासपुर में 'गांधी जी' के नोट पर फिदा घूसखोर पटवारी और बाबू; एसीबी ने पानी में हाथ डलवाकर किया 'गुलाबी'  गिरफ्तार
आरोपित भानू चंद्राकर व सहदेव चंद्रा, पटवारी और बाबू ने मांगी रिश्वत, एसीबी ने किया गिरफ्तार

HighLights

  1. मस्तूरी विद्युत विभाग का बाबू व रतनपुर क्षेत्र का है पटवारी
  2. तहसीलदार के निर्देश के बाद भी साल भर से अटका था नक्शा
  3. किसान त्रिलोकी साहू की शिकायत पर एसीबी की बड़ी कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। एन्टी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए रतनपुर क्षेत्र के एक पटवारी को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य मामले में किसान के खेत तक बिजली का खंभा लगाने के लिए रिश्वत मांगने वाले बाबू को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपित से एसीबी की टीम पूछताछ कर न्यायालय में पेश करने कार्रवाई में जुटी है।

रतनपुर निवासी अशोक अग्रवाल की लालपुर में जमीन हैं। उन्होंने जमीन के नक्शा बटांकन के लिए एक साल पहले तहसीलदार कार्यालय रतनपुर में आवेदन दिया गया था। आवेदन पर कार्रवाई करते हुए तहसीलदार ने संबंधित पटवारी को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे। शिकायतकर्ता ने अपने काम को लेकर लालपुर के पटवारी भानू चंद्राकर से संपर्क किया। तब पटवारी ने काम करने के बदले 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।


जमीन मालिक अशोक अग्रवाल रिश्वत नहीं देना चाहता था और उसने मामले की जानकारी एसीबी को दी। शिकायत सत्यापन में सही पाए जाने पर मोलभाव के बाद 25 हजार रुपये लेने की सहमति बनी। गुरुवार को एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई की और शिकायतकर्ता से आरोपित पटवारी भानू चंद्राकर को 25 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपित को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खेत तक बिजली का खंभा लगवाने मांगे रुपये

एन्टी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर ने दूसरी कार्रवाई में सीएसपीडीसीएल कार्यालय मस्तूरी में पदस्थ बाबू को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ग्राम पारघाट निवासी त्रिलोकी साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी करीब एक एकड़ कृषि भूमि में शासन की योजना के तहत निःशुल्क विद्युत पोल लगाने के लिए आवेदन किया गया था।

प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में कार्यालय में पदस्थ बाबू सहदेव कुमार चंद्रा ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के बजाय आरोपित को पकड़वाना चाहता था। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया, जो सही पाई गई। इसके बाद गुरुवार को ट्रेप कार्रवाई की गई और शिकायतकर्ता से आरोपित सहदेव कुमार चंद्रा को 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।