शराब के पैसे दो वरना...' बिलासपुर में दोस्तों ने ही दोस्त को अधमरा होने तक पीटा, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो वायरल
पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास युवकों ने आटो ड्राइवर और उसके दोस्त की जमकर पिटाई की। मारपीट से आटो ड्राइवर का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 19 Dec 2025 07:39:33 AM (IST)Updated Date: Fri, 19 Dec 2025 07:39:33 AM (IST)
बिलासपुर में दोस्तों ने ही दोस्त को अधमरा होने तक पीटा,HighLights
- युवकों ने आटो ड्राइवर और उसके दोस्त की जमकर पिटाई की
- मारपीट से आटो ड्राइवर का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया
- घटना के बाद पुलिस ने आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर । पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास युवकों ने आटो ड्राइवर और उसके दोस्त की जमकर पिटाई की। मारपीट से आटो ड्राइवर का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
जान लीजिए पूरा मामला
तालापारा के संजय नगर में रहने वाले अजय चौहान (22) ड्राइवर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब 9.45 बजे अपने दोस्त के साथ करण बचकानी के साथ पुराना बस स्टैंड के पास स्थित शराब दुकान गए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति आकर करण से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। करण ने अजय को उसे अपना दोस्त राहुल बंजारे बताया।
इसी दौरान राहुल के साथी अरमान अली, मनोहर विश्वकर्मा, धर्मेंद्र बंजारे और रितेश सोनकर भी आ गए। सभी ने अजय और करण से शराब पीने के लिए रुपये मांगने शुरू कर दिए। मना करने पर उन्होंने करण और अजय की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट से करण बेहोश हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सिम्स रेफर कर दिया गया। इधर इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।
तत्काल पकड़े गए बदमाश
इधर मारपीट की सूचना पर तारबाहर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अरोपित युवकों को न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा वहां मौजूद लोगों को समझाइश देकर भेज दिया गया।