• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में वर्चस्व की जंग में जेल से छूटते ही खून-खराबा, युवक को चाकू से गोदा, घसीटकर बाइपास पर फेंका शव

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत फदहाखार में वर्चस्व की लड़ाई और पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय बदमाश ओम लहरे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी ग...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 10:27:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 10:27:29 PM (IST)
बिलासपुर में वर्चस्व की जंग में जेल से छूटते ही खून-खराबा, युवक को चाकू से गोदा, घसीटकर बाइपास पर फेंका शव
हत्या की जानकारी मिलने पर बाइपास पर लोगों की भीड़

HighLights

  1. सिरगिट्टी में पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में युवक की हत्या।
  2. चाकू से वार के बाद शव को घसीटकर बाइपास पर फेंका।
  3. मुख्य आरोपी कल्लू टाइगर समेत 4 संदेही हिरासत में, पूछताछ जारी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार चांदमारी इलाके में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपितों ने घायल युवक को कुछ दूर तक घसीटा और उसका शव फदहाखार-महमंद बाइपास के पास फेंक दिया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है, जबकि वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

आरोपित और मृतक हाल ही में जेल से छूटे थे और क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर दोनों में विवाद था। सिरगिट्टी थाना प्रभारी वाईपी सिंह ने बताया कि ओम लहरे पिता कन्हैया दिवाकर (22) मैट्रिक्स चौक के पास रहता था। रविवार रात करीब नौ बजे फदहाखार गेट के पास उसका मोहल्ले में ही रहने वाले सुनील निर्मलकर उर्फ कल्लू टाइगर से विवाद हो गया। इसके बाद सुनील और उसके साथियों ने ओम पर चाकू से हमला कर दिया।


हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपित उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गए और बाद में शव को फदहाखार-महमंद बाइपास के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। ओम और सुनील के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। ओम आदतन बदमाश था।

वहीं, सुनील के खिलाफ भी थाने में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने रविवार की रात ही सुनील को पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने राजेश यादव, आदि ध्रुव, रोहित ध्रुव को पकड़ा है। पुलिस संदेही युवकों से पूछताछ कर रही है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

हत्या की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपित से पूछताछ कर रही है। उसके बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट होने की उम्मीद है। मुख्य आरोपित हिरासत में, अन्य की तलाश सिरगिट्टी पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित को हिरासत में लिया है।

पुलिस पूछताछ के जरिए वारदात में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मृतक और आरोपितों के बीच पुरानी रंजिश के साथ ही हत्या की तत्काल वजह की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे थे दोनों

सिरगिट्टी थाना प्रभारी रहे प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी ने बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की थी। इस दौरान आरोपित सुनील उर्फ कल्लू टाइगर और ओम लहरे धारदार हथियार लेकर घूमते पकड़े गए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया था। दोनों कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आए थे। इसके बाद से दोनों पुरानी रंजिश को लेकर एक दूसरे को मारने की धमकियां दे रहे थे।

यह भी पढ़ें- विधवा की पेंशन 4 साल रोकने पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का चाबुक, शिक्षा सचिव को होना पड़ा पेश, 6 अधिकारी निलंबित