• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर... दो दिन रद रहेगी बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 4 ट्रेनों के बदले गए रास्ते देखें लिस्ट

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में राजेंद्र पुल-दीनकर ग्राम सिमरिया के बीच ट्रैक दोहरीकरण व नान-इंटरलाकिंग कार्य के चलते बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस (2...और पढ़ें

By Shiv SoniEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 11:16:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 11:16:00 PM (IST)
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर... दो दिन रद रहेगी बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 4 ट्रेनों के बदले गए रास्ते देखें लिस्ट

HighLights

  1. दानापुर मंडल में नान-इंटरलाकिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित।
  2. 22843/22844 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर रहेगी रद ।
  3. 22 से 24 सितंबर तक रात में बंद रहेगा नहरपाली फाटक।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम रेल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में राजेंद्र पुल-दीनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के बीच नए रेल पुल को दोहरीकरण परियोजना से जोड़ने तथा दीनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के बीच मुख्य लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्री-नान इंटरलाकिंग एवं नान इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा।

इसी कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इनमें कुछ ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर रद किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

रेलवे के अनुसार 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन

22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस रद रहेगी।

26 सितंबर और 3 अक्टूबर बक्सर से चलने वाली ट्रेन

22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी।

इन ट्रेनों का बदलेगा रेलमार्ग

26 और 29 सितंबर को 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग किउल-मुंगेर-बरौनी होकर दरभंगा जाएगी।

वहीं 25 व 29 सितंबर तथा 2 अक्टूबर 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस भी इसी परिवर्तित मार्ग मुंगेर-किउल होकर चर्लपल्ली पहुंचेगी।

24 सितंबर और 1 अक्टूबर को 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस और 27 सितंबर और 4 अक्टूबर 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस भी इसी परिवर्तित मार्ग चलकर हैदराबाद स्टेशन पहुंचेगी।

आज से 24 तक रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा नहरपाली फाटक

भूपदेवपुर-राबर्टसन स्टेशन के बीच स्थित मानव सहित समपार संख्या 301 नहरपाली रेलवे फाटक आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते तीन रात बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार किमी 605/25-606/02 पर स्थित इस समपार फाटक को 22 सितंबर से 24 सितंबर तक प्रतिदिन रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। रेलवे की ओर से आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा।


रेलवे प्रशासन ने फाटक पर इसकी सूचना चस्पा कर दी है, जिसमें वाहन चालकों और आम लोगों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में नहरपाली फाटक से आवागमन करने से बचें और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।