• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर: हेराफेरी करने पर नौकरी से निकाला तो मालिक का अश्लील वीडियो कर दिया वायरल

हेराफेरी पर नौकरी से निकाला तो मालिक का अश्लील वीडियो किया वायरल: मस्तूरी पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई; 3 आरोपित गिरफ्तार होकर जेल दाखिल

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 04:17:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 04:17:29 PM (IST)
बिलासपुर: हेराफेरी करने पर नौकरी से निकाला तो मालिक का अश्लील वीडियो कर दिया वायरल

HighLights

  1. नौकरी से निकालने की रंजिश में अश्लील वीडियो किया वायरल।
  2. मस्तूरी पुलिस व साइबर सेल ने 3 आरोपितों को दबोचा।
  3. बीएनएस, आईटी एक्ट व एससी-एसटी एक्ट में आरोपी जेल दाखिल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: मस्तूरी थाना क्षेत्र में महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 77, 79, 296, 351(3), आइटी एक्ट की धारा 66ई, 67, 67बी तथा एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मस्तूरी क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसका भाई हार्वेस्टर और ट्रैक्टर के जरिए एग्रीकल्चर ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है। व्यवसाय की देखरेख के लिए गांव के पीतांबर सिंह और अजय चौधरी को रखा गया था। हिसाब-किताब में बेईमानी किए जाने के बाद दोनों को काम से निकाल दिया गया था।


शिकायत के मुताबिक, इसी बात से नाराज आरोपित नौ जुलाई की रात करीब 10 बजे पीड़ित के भाई के पास पहुंचे। आरोपित ने जातिगत गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित और उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो मोबाइल में दिखाया और उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर महिला को अपमानित एवं प्रताड़ित किया।

यह भी पढ़ें- दोस्तों संग अरपा में नहाने गया था 14 साल का सौरभ, गहरे पानी में डूबने से मौत, जबड़ापारा में पसरा सन्नाटा

शिकायत के आधार पर मस्तूरी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मस्तूरी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपित के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने अजय चौधरी (23), नरेश पटेल (24) और पीतांबर सिंह (38), सभी निवासी खपरी लिमतरा, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपित ने अश्लील वीडियो वायरल करने की घटना स्वीकार की। गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।