• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, पति के बीमे के 5 लाख भी हड़पे; आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर की बेलगहना पुलिस ने विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और 5 लाख रुपये हड़पने वाले आरोपित राकेश पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 08:37:35 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 08:37:35 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर में शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, पति के बीमे के 5 लाख भी हड़पे; आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर में शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
  2. पति के बीमा की 5 लाख रकम भी हड़पी
  3. बेलगहना पुलिस ने फरार आरोपित राकेश पांडे को किया गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में बेलगहना पुलिस ने फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने पांच लाख रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया गया है।

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

  • कोटा क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत रहने वाली महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले उसके पति की मौत हो गई थी। इसके कुछ ही दिन बाद बेलगहना में रहने वाला राकेश पांडे (35) उनके घर आया। उसने महिला को मदद करने की बात कही। इसके बाद दोनाें के बीच बातचीत होने लगी।

  • इसका फायदा उठाते हुए उसने शादी करने की बात हुए महिला से शारीरिक संबंध बनाया। इसी बीच महिला को उसके पति के बीमा की राशि भी मिली। युवक ने उसे शादी की बात कहते हुए पांच लाख रुपये भी ले लिए। इसके बाद उसने शादी से इन्कार कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इधर आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
  • यह भी पढ़ें- कांग्रेस और विपक्षी दल संविधान विरोधियों और माओवादियों के समर्थक रहे हैं: अमित शाह

    पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल

    naidunia_image

    बेलगहना पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बीते दिनों जादू टोने से गड़ा धन दिलाने के लालच में ठगी की घटना हुई थी। इस मामले में भी पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ने में ढिलाई बरती। साथ ही जब्त रकम पर भी सवाल उठे थे। इधर दुष्कर्म जैसे मामले के साथ आर्थिक शोषण की शिकायत के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर चौकी प्रभारी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' पर बैन की मांग, डॉक्टरों के अपमान पर NMC को कानूनी नोटिस

    एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।