• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में BJP महिला मोर्चा का हल्लाबोल, छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में कांग्रेस भवन का घेराव

बिलासपुर में भाजपा महिला मोर्चा (शहर एवं ग्रामीण) ने कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं से कथित यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर कां...और पढ़ें

By Atul VasingEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 10:26:35 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 10:26:35 PM (IST)
बिलासपुर में BJP महिला मोर्चा का हल्लाबोल, छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में कांग्रेस भवन का घेराव
प्रदर्शन करते हुए महिला मोर्चा नेत्री।

HighLights

  1. छात्राओं के यौन दुर्व्यवहार आरोप पर महिला मोर्चा का प्रदर्शन।
  2. कांग्रेस सांसद के खिलाफ कांग्रेस भवन का घेराव किया।
  3. निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग रखी।

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुरः भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बिलासपुर (शहर एवं ग्रामीण) के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कांग्रेस सांसद डा़ अंगोमचाबिमोलअकोइजम पर छात्राओं के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों के विरोध में कांग्रेस भवन का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोष सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

प्रदर्शन के दौरान महापौर पूजा विधानी ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा और गरिमा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार का राजनीतिक पक्षपात नहीं होना चाहिए। निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आएगी। भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के मुद्दों पर समाज को एकजुट होना चाहिए तथा पारदर्शी जांच के माध्यम से दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।


शहर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा और ग्रामीण जिलाध्यक्ष गायत्री साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि छात्राओं को सुरक्षित वातावरण देना व्यवस्था की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जाँच से ही पीड़ित पक्ष को न्याय और कानून का विश्वास कायम रह सकेगा।

विरोध प्रदर्शन में महिला मोर्चा की कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं, जिनमें चंदना गोस्वामी, बिन्दु कछवाहा, मंजुला सिंह, जयश्री चैकसे, श्रद्धा तिवारी, रीना गोस्वामी, रीता भामरा, प्रतिभा मिश्रा, कमला शुक्ला, सुमन यादव, वंदना तिवारी, सोनम साहू, मीना गोस्वामी, पूजा खत्री, कविता वर्मा और रईसा बेगम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थीं।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर से कोलकाता के लिए उड़ान फिर से शुरू, रविवार शाम के बजाय दोपहर में दिल्ली जाएगी फ्लाइट