• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में हरेली त्योहार पर मुर्गी को लेकर खूनी संघर्ष: बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से किया जानलेवा हमला

बिलासपुर के मोपका चौकी क्षेत्र में हरेली त्योहार पर मुर्गे के आकार को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला ...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 12:32:51 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 12:32:51 PM (IST)
बिलासपुर में हरेली त्योहार पर मुर्गी को लेकर खूनी संघर्ष: बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से किया जानलेवा हमला
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. आपसी विवाद में भाई ने चलाया चाकू,।
  2. घायल युवक का अस्पताल में चल रहा है इलाज।
  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: हरेली त्योहार पर पकवान और मांस पकाने को लेकर दो भाइयों के बीच उपजा विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल छोटे भाई को तत्काल सिम्स में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की विस्तृत जाँच शुरू कर दी है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी निवासी सूरज धनवार रोजी-मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में वे तीन भाई हैं और तीनों अपने-अपने परिवारों के साथ अलग-अलग रहते हैं। प्रार्थी सूरज ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को हरेली त्योहार के अवसर पर उनका छोटा भाई रुपेश धनवार घर में पकाने के लिए एक मुर्गा लेकर आया था। इसी दौरान उनका बड़ा भाई गौतम भी अपने हिस्से का मुर्गा लेकर पहुँचा।


बताया जा रहा है कि रुपेश का लाया हुआ मुर्गा बड़ा था, जबकि गौतम का मुर्गा आकार में थोड़ा छोटा था। इस बात को लेकर गौतम की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने गौतम पर ताना कसते हुए रुपेश की तरह ही बड़ा मुर्गा लाने के लिए दबाव डाला।

यह भी पढ़ें- एक ही साड़ी के फंदे पर झूले पति-पत्नी: बिलासपुर सिरगिट्टी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपे

विरोध करने पर बरसाए चाकू:

दूसरों के ताने सुनने के बाद बड़ा भाई गौतम गुस्से से आगबबूला हो गया और उसने सीधे छोटे भाई रुपेश से विवाद करना शुरू कर दिया। जब रुपेश ने इसका विरोध किया, तो गुस्से में अंधे हो चुके गौतम ने धारदार हथियार (चाकू) निकालकर रुपेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में रुपेश बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

स्वजन ने तुरंत घायल रुपेश को उठाकर बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मोपका पुलिस अस्पताल पहुँचकर घायल के बयान दर्ज करने के साथ ही आरोपी की तलाश में जुट गई है।