• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में नशे में लुढ़का फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी, मदद के बहाने सोने की चेन अंगुठी और बाइक ले उड़े चोर

शराब के नशे में गिरे कर्मचारी को बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गए और मौका पाकर सोने की चेन, अंगूठी व बाइक लेकर फरार हो गए।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 09:12:38 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 09:12:38 AM (IST)
बिलासपुर में नशे में लुढ़का फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी, मदद के बहाने सोने की चेन अंगुठी और बाइक ले उड़े चोर
मदद के बहाने बदमाशों ने कर्मचारी को सुनसान जगह पहुंचाया (AI Generated Image)

HighLights

  1. सोने की चेन, अंगूठी और बाइक लेकर हुए फरार
  2. श्रवण कुमार साहू ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज
  3. शराब दुकान के सीसीटीवी फुटेज से जांच जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। व्यापार विहार इलाके में एक फाइनेंस कंपनी कर्मचारी बदमाशों की चाल का शिकार हो गया। शराब के नशे में बाइक से गिरने के बाद मदद करने का दिखावा कर दो लोगों ने उसे अपने साथ लिया और सुनसान जगह पहुंचाकर उसके सामान पर हाथ साफ कर दिया। बदमाश कर्मचारी की बाइक, गले की सोने की चेन और उंगली की अंगूठी लेकर फरार हो गए।

बाइक संभाल नहीं पाया, तभी पहुंचे बदमाश

तोरवा क्षेत्र के ढेका निवासी श्रवण कुमार साहू (33) व्यापार विहार स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। जानकारी के अनुसार 25 जून की सुबह वे छाबड़ा पैलेस के पास स्थित शराब दुकान गए थे। शराब पीने के बाद जब वे अपनी बाइक चालू कर रहे थे, तभी ज्यादा नशे के कारण बाइक संभाल नहीं पाए और गिर गए।


इसी दौरान दो लोग उनके पास पहुंचे और मदद करने का बहाना बनाया। दोनों बदमाशों ने श्रवण को बाइक पर बीच में बैठाया और मुक्तिधाम पुल के पास ले गए।

सुनसान जगह पर छोड़कर ले गए सामान

बदमाशों ने वहां श्रवण को सुला दिया। करीब एक घंटे बाद जब उनकी नींद खुली तो बाइक मौके से गायब थी। जांच करने पर पता चला कि बदमाश उनके गले से सोने की चेन और उंगली में पहनी अंगूठी भी निकाल ले गए थे। इसके बाद श्रवण शराब दुकान के पास पहुंचे और आसपास लोगों से बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश

मामले की शिकायत श्रवण कुमार साहू ने तोरवा थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस शराब दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।