• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने 19 सितंबर को हल्की बारिश और 21 सितंबर से फिर बारिश शुरू होने की संभावना जताई है।

By Dhirendra Kumar SinhaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 08:32:30 AM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 08:32:30 AM (IST)
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी
CG Weather Forecast: 21 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम (AI Generated Image)

HighLights

  1. 19 सितंबर को हल्की बारिश और वज्रपात की चेतावनी
  2. 21 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसूनी तंत्र
  3. 25 सितंबर से साइक्लोन का छत्तीसगढ़ पर असर संभव

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। वर्षा की गतिविधियों में ठहराव के बाद बिलासपुर में मौसम (CG Weather Update) का मिजाज बदलने लगा है। शुक्रवार को दिनभर मौसम शुष्क रहा। आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन तापमान पर इसका असर नहीं पड़ा। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री पहुंचने से धूप के तेवर तल्ख रहे। सड़कों पर धूल-गर्दा उड़ने से लोगों को गर्मी के साथ असुविधा भी झेलनी पड़ी।

मानसून की विदाई और साइक्लोन का असर

वर्षा की गतिविधियां थमने के बाद अब सूर्यदेव के तेवर कुछ तेज नजर आ रहे हैं। मौसम में बदलाव की आहट भी महसूस होने लगी है। वर्षा ऋतु का बुढ़ापा साफ दिखाई देने लगा है।

मौसम विभाग ने शनिवार 19 सितंबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना है। पश्चिमी राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की शुरुआत 19 सितंबर से संभव बताई गई है। इसके साथ ही 25 सितंबर से साइक्लोन के प्रभाव से प्रदेश के प्रभावित होने की संभावना जताई गई है।


21 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान का कहना है कि धीरे-धीरे आसमान में बादलों की उपस्थिति बढ़ेगी। एक मानसूनी तंत्र के सक्रिय होने से 21 सितंबर से फिर वर्षा की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। यानी मौसम फिलहाल पूरी तरह साफ होने के संकेत नहीं दे रहा है। किसानों को भी खेतों में काम की योजना बनाते समय मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

धूल ने बढ़ाई सड़कों की परेशानी

वर्षा गतिविधियों में विराम के साथ शहर की सड़कों पर धूल-गर्दा फिर प्रमुख समस्या बनने लगा है। वाहनों की आवाजाही के बीच सूखी सड़कों से उठने वाली धूल वातावरण में फैल रही है। इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को अधिक परेशानी हो रही है।

बृहस्पति, शनिचरी एवं बुधवारी बाजार और व्यस्त मार्गों पर इसका असर साफ देखा जा सकता है। आने वाले दिनों में धूप तेज रहने पर यह समस्या और बढ़ सकती है।

तापमान के साथ बदलती दिनचर्या

तापमान बढ़ने के साथ शहरवासियों की दिनचर्या पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है। दोपहर के समय धूप तेज होने से सड़कों पर आवाजाही अपेक्षाकृत कम नजर आती है, जबकि सुबह और शाम का समय अधिक सहज महसूस हो रहा है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
बिलासपुर 33.9 25.2
पेंड्रारोड 32.0 21.0
अंबिकापुर 33.0 22.3
माना 32.4 25.3
जगदलपुर 33.7 24.4