• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

CGPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी की जमानत पर फैसला सुरक्षित, 45 लाख की रिश्वत का है गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के बहुचर्चित भर्ती घोटाले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। उन पर 2020 से 2022 के दौरान पद का दुरुपयोग करने, रिश्तेदारों को लाभ पहुँचाने और डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन के एवज में 45 लाख रुपये की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप है।

By Kamlesh RajakEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 10:13:26 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 10:13:26 PM (IST)
CGPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी की जमानत पर फैसला सुरक्षित, 45 लाख की रिश्वत का है गंभीर आरोप
हाई कोर्ट

HighLights

  1. CGPSC पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी की जमानत सुरक्षित।
  2. डिप्टी कलेक्टर चयन के लिए 45 लाख रिश्वत का आरोप।
  3. सीबीआई जांच में प्रश्नपत्र लीक और पद के दुरुपयोग का खुलासा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

हाई कोर्ट की सिंगल बेंच में बचाव पक्ष और सीबीआई (CBI) की ओर से लंबी बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना निर्णय आदेश के लिए सुरक्षित रखा है। यह पूरा मामला वर्ष 2020 से 2022 के बीच हुई भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, पद के दुरुपयोग, रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों से जुड़ा है।

45 लाख रुपये की रिश्वत का आरोप

सीबीआई की जांच के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया में प्रभाव का इस्तेमाल कर पसंदीदा अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाया गया। बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के निदेशक श्रवण कुमार गोयल ने अपने बेटे और बहू को डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित कराने के लिए कथित तौर पर 45 लाख रुपये की रिश्वत दी थी।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने संविदा महिला डॉक्टर को 180 दिन का मातृत्व अवकाश देने का दिया आदेश, सेवा समाप्ति नोटिस निरस्त

आरोप है कि यह रकम ग्रामीण विकास समिति के माध्यम से दो किस्तों में दी गई थी, जिससे सोनवानी के परिजन जुड़े हुए थे। इसी मामले में सीबीआई ने 18 नवंबर 2024 को सोनवानी और उद्योगपति श्रवण गोयल को गिरफ्तार किया था।

पेपर लीक और नियमों में फेरबदल की साजिश

सीबीआई की चार्जशीट में यह भी आरोप लगाया गया है कि CGPSC-2021 की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र कुछ अभ्यर्थियों तक परीक्षा से पहले ही पहुंचा दिए गए थे। सोनवानी पर अपने भतीजों और कारोबारी के परिजनों को डिप्टी कलेक्टर व डीएसपी जैसे पदों पर चयन कराने का आरोप है।

इसके अलावा आयोग के नियमों में फेरबदल करने की बात भी सामने आई है। नवंबर 2024 से जेल में बंद सोनवानी की जमानत पर अब हाईकोर्ट के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।