• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

स्वतंत्रता दिवस पर बरस सकते हैं बादल: बिलासपुर में 14 और 15 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट

बिलासपुर में उमस भरी गर्मी के बाद शाम को झमाझम बारिश हुई। सक्रिय मानसूमी सिस्टम और बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के ...और पढ़ें

By Dhirendra Kumar SinhaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 09:03:49 AM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 09:03:49 AM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर बरस सकते हैं बादल: बिलासपुर में 14 और 15 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट
अचानक हुई इस बारिश के चलते लोग बचते नजर आए।

HighLights

  1. बिलासपुर में मौसम में आए बदलाव के बाद तेज बारिश की संभावना।
  2. 15 अगस्त को मानसूनी सिस्टम के ज्यादा सक्रिय रहने के आसार।
  3. बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब और चक्रवाती परिसंचरण का असर छत्तीसगढ़ पर।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुरः गुरुवार को मौसम ने शहर को दिनभर दो अलग-अलग रंग दिखाए। आसमान पर बादलों की मौजूदगी के बावजूद उमस ने लोगों को बेहाल रखा और पसीने खूब छुड़ाए। शाम ढलते ही काले बादलों ने चारों ओर डेरा जमा लिया। जिसके बाद झमाझम बारिश हुई। अचानक हुई इस बारिश के चलते लोग बचते नजर आए। अब अगले 48 घंटों में मौसम के तेवर बदलने और तेज वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसमीय परिस्थितियों में हो रहे बदलाव का असर आने वाले दिनों में बिलासपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों पर दिखाई दे सकता है। वर्तमान में एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र तटीय बंगाल, उससे लगे बांग्लादेश और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, जो अधिक प्रबल होकर अवदाब के रूप में सक्रिय है। इसके अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए गंगेटिक पश्चिम बंगाल और झारखंड पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।


मानसून द्रोणिका फिरोजपुर, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी और डेहरी से होते हुए अवदाब के केंद्र तक विस्तारित है। इन मौसमी तंत्रों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 14 एवं 15 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और भारी वर्षा की चेतावनी भी दी है। भारी वर्षा का प्रभाव मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ के पूर्वी जिलों में रहने की संभावना है, जबकि बस्तर संभाग के बीजापुर और उससे लगे जिलों में भौगोलिक कारणों से भारी वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- CG Weather 14 August: अगले 48 घंटे संभलकर! छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

15 को ज्यादा सक्रिय रह सकता है मौसम

मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान के अनुसार बिलासपुर में 14 अगस्त को बड़े इलाके में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ वर्षा की संभावना है। 15 अगस्त को बड़े इलाके में मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा और गरज की स्थिति बन सकती है। इसके बाद 16 अगस्त को फिर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। 17 अगस्त को गतिविधियां कुछ कमजोर पड़ सकती हैं।

18 से 20 अगस्त तक रुक-रुक कर वर्षा

मौसम के अगले चरण में 18 अगस्त को बिलासपुर में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज की संभावना जताई गई है। 19 अगस्त को भी लगभग इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है। 20 अगस्त को रुक-रुक कर हल्की से मध्यम वर्षा होने के संकेत हैं। लगातार सक्रिय रहने वाले बादल और बीच-बीच में वर्षा से तापमान और उमस के स्तर में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।