• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर के रिवर व्यू पर पटाखे फोड़ने को लेकर बवाल, पुलिस ने 4 उपद्रवियों को भेजा जेल

बिलासपुर के रिवर व्यू में दीपावली की रात पटाखे फोड़ने की बात पर उपद्रव मचा रहे चार युवकों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 10:35:51 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 10:35:51 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर के रिवर व्यू पर पटाखे फोड़ने को लेकर बवाल, पुलिस ने 4 उपद्रवियों को भेजा जेल
आरोपित युवकों को जेल लेकर जाती सिविल लाइन पुलिस

HighLights

  1. बिलासपुर रिवर व्यू पर पटाखे को लेकर युवकों ने मचाया उत्पात।
  2. सिविल लाइन पुलिस ने चार हुड़दंगियों को किया गिरफ्तार।
  3. आरोपी अमित यादव का सरकंडा में रहा है आपराधिक रिकॉर्ड।

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर: दीपावली की रात पटाखे फोड़ने और शांतिभंग करने के मामले में रिवर व्यू में जमकर हंगामा हुआ। यहां अनावश्यक रूप से उत्पात मचा रहे चार युवकों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है।

सीएसपी परमेश्वर तिलकवार ने बताया कि दीपावली की रात रिवर व्यू में कुछ युवक अनावश्यक रूप से विवाद और हुड़दंग कर रहे थे। इससे मौके पर शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।


गिरफ्तार आरोपितों में धन्नू टांडे (28) निवासी गुरु घासीदास नगर मिनी बस्ती जरहाभाठा, सूरज कश्यप (19) निवासी तिफरा, साहिल यादव उर्फ मयंक (22) निवासी मुक्तिधाम चौक और अमित यादव (20) निवासी बंगालीपारा शामिल हैं। चारों युवकों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

इधर, गिरफ्तार अमित यादव को लेकर यह भी जानकारी सामने आई है कि उसके खिलाफ सरकंडा क्षेत्र में हथियार लेकर घूमने की शिकायत मिली थी। बताया जा रहा है कि वह आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल करा दिया है।

यह भी पढ़ें- अमूल, वचन और गोवर्धन का घी निकला अमानक, बिलासपुर के कई संस्थानों के सैंपल फेल पनीर भी खाने लायक नहीं

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।