• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

अपनों से मिलने की खुशी पर फिरा पानी, बिलासपुर स्टेशन पर घंटों फंसे रहे लोग, रेलवे की व्यवस्था पर फूटा गुस्सा

त्योहारी सीजन में बिलासपुर में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। गीतांजलि एक्सप्रेस 14 घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 16:31 घंटे, आजाद हिंद 14 घंटे, कामाख्या-एलटीटी 10 घंटे देरी से चल रही हैं। बिलासपुर जोन की गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी 1 घंटा, रायगढ़-बिलासपुर मेमू 4 घंटे लेट है। स्टेशनों पर बुजुर्गों, बच्चों और परिवारों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, रेलवे व्यवस्था पर नाराजगी है।

By Shiv SoniEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 11:03:54 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 11:03:54 PM (IST)
अपनों से मिलने की खुशी पर फिरा पानी, बिलासपुर स्टेशन पर घंटों फंसे रहे लोग, रेलवे की व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. पर्व में ट्रेनों की लेटलतीफी, यात्रियों की बढ़ी प्रतीकात्मक चित्रआफत।
  2. गीतांजलि और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 12 से 16 घंटे लेट।
  3. बिलासपुर जोन की ट्रेनें भी तय समय पर नहीं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: त्योहार का उत्साह है, घर पहुंचने की जल्दी है और अपनों के साथ खुशियां बांटने की उमंग भी। लेकिन, ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के इस उत्साह पर पानी फेर रही है। रेलवे स्टेशनों पर घंटों इंतजार करने के बाद भी यात्रियों को राहत नहीं मिल रही। हालत यह है कि गीतांजलि, आजाद हिंद, मेल, दरभंगा और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें 12 से 16 घंटे तक विलंब से चल रही हैं। ऐसे में त्योहार मनाने घर जा रहे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

मंजिल तक समय पर पहुंचने की चिंता के बीच यात्रियों का गुस्सा रेलवे की व्यवस्था पर फूट रहा है। त्योहारी सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। दूसरे शहरों में नौकरी, कारोबार और पढ़ाई करने वाले लोग परिवार के साथ पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे हैं। किसी को परिवार के साथ त्योहार मनाना है, तो किसी को पूजा-पाठ में शामिल होना है। ऐसे में ट्रेनों की लंबी देरी ने उनकी योजनाएं बिगाड़ दी हैं। जिन यात्रियों ने समय पर पहुंचने की उम्मीद में टिकट बुक कराया था, उन्हें अब घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।


प्रमुख ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक रुकना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और परिवार के साथ सफर करने वालों को हो रही है। ट्रेन कब पहुंचेगी और मंजिल तक पहुंचने में कितना समय लगेगा, इसे लेकर भी यात्री असमंजस में हैं।

यात्रियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान रेलवे को ट्रेनों का परिचालन समय पर रखने के लिए विशेष व्यवस्था करनी चाहिए। इसके बावजूद प्रमुख ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों में इस अव्यवस्था को लेकर नाराजगी है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर सहित रेल मंडल के सभी स्टेशनों में 22 को ‘रेल जनसंवाद’, अधिकारी सुनेंगे यात्रियों की शिकायतें और सुझाव

जानिए कौन सी ट्रेन कितनी विलंब

रविवार की रात 1:25 बजे पहुंचने मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस 14 घंटे देर से चल रही है। इसी तरह दरभंगा-हैदराबाद एक्सप्रेस 5 घंटे, कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस भी 10 घंटे और एर्नाकुलम एक्सप्रेस चार घंटे देरी से बिलासपुर पहुंची। इसके अलावा आजाद हिंद एक्सप्रेस 5:25 घंटे, पुरी -ऋषिकेश योग नगरी उत्कल एक्सप्रेस 5:31 घंटे और साउथ बिहार एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से बिलासपुर पहुंची।

मुंबई-हावड़ा मेल 2 घंटे, भुवनेश्वर-एलटीटी सुपरफास्ट 5 घंटे विलंब से पहुंची। वहीं हावड़ा- पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 14 घंटे और गंगा नगर पुरी 3 घंटे विलंब से पहुंची। अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 16:31घंटे और पुणे- हावड़ा आजाद हिंद 11:40 घंटे देरी से चल रही है।

बिलासपुर जोन में ही चलने वाली ट्रेनें लेटलतीफ

ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर अक्सर यह कहा जाता है कि ट्रेनें दूसरे जोन से छूटी है। लेटलतीफी प्रारंभिक स्टेशन से ही हुई है। यात्री यह मान भी लेते हैं कि लंबी दूरी की ट्रेन और दूसरे जोन से छूटने के कारण विलंब हुई है। लेकिन, रेलवे बिलासपुर जोन की सीमा क्षेत्र में चलने वाली ट्रेनों को भी तय समय पर नहीं चला पा रही है।

यही कारण है कि गोंदिया -रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस 01 घंटे, रायगढ़ -बिलासपुर मेमू 04 घंटे, कटनी-बिलासपुर मेमू 2:30 घंटे देर से जोनल स्टेशन पहुंची।

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।