• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में रोंगटे खड़े करने वाली घटना, मां के साथ सो रही 7 वीं की छात्रा को सांप ने डसा, मौत

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 11 Aug 2026 02:34:15 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Aug 2026 02:34:15 PM (IST)
बिलासपुर में रोंगटे खड़े करने वाली घटना, मां के साथ सो रही 7 वीं की छात्रा को सांप ने डसा, मौत
मृतिका 12 वर्षीय बेटी अनु कुमारी।

HighLights

  1. चकरभाठा के कड़ार में सोते समय छात्रा को सांप ने डसा।
  2. सिम्स ले जाते समय बिगड़ी तबीयत, उपचार से पहले मौत।
  3. कक्षा 7 वीं में पढ़ती थी 12 साल की मासूम अनु कुमारी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कड़ार में सोमवार की रात दर्दनाक घटना सामने आई। घर में मां के साथ जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही सातवीं कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद छात्रा ने तत्काल इसकी जानकारी अपनी मां और स्वजन को दी। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। स्वजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सिम्स लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्राम कड़ार निवासी शनि कुमार सूर्यवंशी की 12 वर्षीय बेटी अनु कुमारी सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। सोमवार की रात वह अपनी मां के साथ घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थी। इसी दौरान कहीं से सांप बिस्तर में आ गया और छात्रा को डस लिया। सांप के डसने का पता चलते ही छात्रा ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। स्वजन तत्काल उसे लेकर अस्पताल जाने की तैयारी में जुट गए। इसी बीच छात्रा की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।


यह भी पढ़ें- मां ने खोला बच्चे का टिफिन, अंदर बैठा था जहरीला सांप

स्वजन उसे लेकर सिम्स पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने छात्रा की जांच की, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। डाक्टरों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना सिम्स प्रबंधन ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।