• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

रतनपुर में मंदिर के अंदर गुंडागर्दी: नवरात्रि में रसीद काटने को लेकर सेवक से डंडे से मारपीट, जान से मारने की धमकी

रतनपुर के गिरजाबंद हनुमान मंदिर में नवरात्रि के दौरान ज्योति कलश की रसीद काट रहे सेवक केशव शर्मा से मारपीट हुई। आरोप है कि देवरीकला के ओमकेश तिवारी और...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 11:24:10 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 11:24:10 PM (IST)
रतनपुर में मंदिर के अंदर गुंडागर्दी: नवरात्रि में रसीद काटने को लेकर सेवक से डंडे से मारपीट, जान से मारने की धमकी
प्रतीकात्मक चित्र (एआइ निर्मित)

HighLights

  1. गिरजाबंद हनुमान मंदिर में मारपीट: ज्योति कलश की रसीद काटने पर सेवक को पीटा, तीन पर केस दर्ज
  2. बिलासपुर: गिरजाबंद मंदिर में सेवा पर बवाल, रसीद काटने वाले को बोले- तू कौन होता है, फिर बरसाए लाठी-डंडे
  3. रतनपुर मंदिर विवाद: दो साल से सेवा कर रहे केशव शर्मा पर हमला, मैनेजर-पुजारी के सामने पीटा

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: रतनपुर क्षेत्र के गिरजाबंद हनुमान मंदिर में नवरात्रि के दौरान ज्योति कलश की रसीद काटने को लेकर मंदिर के सेवक से मारपीट का मामला सामने आया है। जोरापारा अरविंद नगर चौबे कालोनी निवासी केशव शर्मा (43) ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह पिछले दो वर्षों से मंदिर में सेवक के रूप में कार्य कर रहा है।

बुधवार की दोपहर करीब 12.20 बजे वह मंदिर में ज्योति कलश की रसीद काट रहा था। इसी दौरान ग्राम देवरीकला निवासी ओमकेश तिवारी अपने साथी राकेश शर्मा और अमन दूबे के साथ वहां पहुंचे। तीनों ने उसे रसीद काटने वाला कौन होता है कहते हुए मंदिर से चले जाने को कहा।


केशव ने बताया कि वह मैनेजर के कहने पर रसीद काट रहा है, इसलिए क्यों जाए। इस बात पर तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि ओमकेश ने डंडे से, जबकि राकेश और अमन ने हाथ-झापड़ से उसकी पिटाई कर दी।

मारपीट में दोनों कंधे, सीना, पीठ, बायां कान और दाहिनी कलाई में चोट आई है। आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान मंदिर के मैनेजर विवेक कश्यप, पुजारी गजेंद्र दूबे सहित अन्य लोग मौजूद थे। रतनपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में 14 को छाएंगे बादल, 17 अक्टूबर को गरज-चमक का अलर्ट, जानें कब से बढ़ेगी ठंड